Meerut Expressway पर सुविधाओं में कमी देख नाराज हुए नितिन गडकरी, ठेकेदार को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली, अप्रैल 23: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से खुश नहीं हैं। गडकरी ने स्मार्ट हाईवे पर सुविधाएं प्रदान करने वाले ठेकेदार की खराब गुणवत्ता देने के कारण आलोचना की है। गडकरी को विशेष रूप से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए गए शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताया है। बता दें कि इस हाईवे को 1 अप्रैल को जनता के लिए खोला गया था।

Nitin Gadkari is not happy with facilities available for commuters on Delhi Meerut Expressway

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं के अभाव को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि परियोजना का ठेकेदार सड़कों के किनारे पर्याप्त संख्या में उन यात्री सुविधाओं का निर्माण करने में विफल रहा, जहां लोग रुककर खुद को तरोताजा कर सकें। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे कोई सुविधाएं नहीं हैं। मैंने तस्वीर देखी है। मैं ठेकेदार का नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन, सड़क किनारे उसने, जो सुविधाएं बनायी है, वे इतनी खराब और गंदी हैं, कि कोई वहां शौचालय सुविधा का भी उपयोग नहीं करना चाहेगा।

गडकरी ने कहा, "लोग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस राजमार्ग से खुश हैं। बहुत से लोग मुझे धन्यवाद दे रहे हैं।" लेकिन उन्होंने उन चीजों की भी याद दिलाई जो अभी तक उनके मंत्रालय के मानक के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि दिल्ली-मेरठ राजमार्ग के ठेकेदार सड़क के किनारे पर्याप्त सुविधाओं का निर्माण करने में विफल रहे, जहां लोग रुककर खुद को तरोताजा कर सकें।

नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश को इस वक्त एलएंडटी जैसी 100 कंपनियों की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि छोटी कंपनियों को बड़ी बनने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। बता दें कि, लोग वाहन के जरिये दिल्ली से मेरठ सिर्फ 60 मिनट में, जबकि गाजियाबाद से 30 मिनट में मेरठ पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+