नितिन गडकरी ने कॉलेज टाइम पर कई बार तोड़े थे ट्रैफिक रूल्स, स्कूटर पर बिठाते थे 4-5 लोगों को
नई दिल्ली, सितंबर 05। मोदी सरकार में अगर किसी मंत्री के कामकाज की सबसे अधिक चर्चा होती है तो वो हैं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। रोड सेफ्टी से लेकर गाड़ियों की सेफ्टी तक की दिशा में नितिन गडकरी ने सराहनीय काम किया है। हालांकि वो अभी भी तमाम इंतजामों के बाद हो रहे सड़क हादसों को लेकर चिंतित रहते हैं और इसीलिए वो ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की अपील करते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है नितिन गडकरी ने खुद अपने कॉलेज के दिनों में ट्रैफिक रूल्स तोड़े थे।

यह है नितिन गडकरी का वो किस्सा
नितिन गडकरी ने आजतक के साथ बातचीत में एक किस्सा बताया है। उन्होंने कहा है कि अपने कॉलेज के दिनों में उन्होंने यातायात नियम तोड़े थे। गडकरी ने बताया कि एक बार इलेक्शन के टाइम पर वो एक स्कूटर पर 4-5 लोगों को बिठाकर घूमते थे और उसी स्कूटर की नंबर प्लेट को हाथ से छिपा लेते थे ताकि चालान से बचा जा सके, लेकिन धीरे-धीरे गडकरी को यह एहसास हुआ कि यह गलत था और फिर बाद में उन्होंने अपनी सोच को बदला और नियमों का पालन करना शुरू किया।
सीट बेल्ट को लेकर क्या बोले गडकरी
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि आज भी लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से हादसे होते हैं। गडकरी ने कहा कि कार के अंदर पीछे बैठने वाले लोग अक्सर सीट बैल्ट नहीं लगाते हैं, लेकिन मैं बता दूं कि उन्हें भी बैल्ट लगाना उतना ही जरूरी है, जितना आगे वालों को।
गडकरी ने एक किस्सा और बताया
इस दौरान गडकरी ने एक पुराने किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कुछ समय पहले चार मुख्यमंत्रियों की गाड़ियों में बैठा था। उन सभी की गाड़ियों की फ्रंट सीट पर सीट बेल्ट लगाने वाली जगह एक क्लिप लगाई हुई थी, जिससे कि सीट बेल्ट का वॉर्निंग अलार्म नहीं बजे। मैंने वहां ड्राइवर को डांटा और वो क्लिप हटवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications