Nityananda Dead: विवादित धर्मगुरु नित्यानंद की मौत? या अप्रैल फूल का झांसा? मौत की अटकलें तेज
Nityananda Dead: विवादित धर्मगुरु नित्यानंद की मौत की खबर सामने आ रही है। कई तमिल तमिल मीडिया आउटलेट्स में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि भगोड़े नित्यानंद की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर इनकी मौत की खबरों को लेकर लोगों में कई तरह के चर्चे हो रहे हैं। लोग इसे अप्रैल फूल्स से जोड़ कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं।
हालांकि, अभी तक उनकी मृत्यु की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक सूचना सामन नहीं आई है। कई मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया है कि धर्मगुरु की मौत हो गई है लेकिन उनकी मौत का कारण क्या है इसे अभी तक नहीं बताया गया है।

नित्यानंद का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो पहले भी कई बार अपने दावे और बयानों के कारण मीडिया की सुर्खियों में रहे। 2010 में एक अभिनेत्री के साथ कथित सेक्स स्कैंडल और बाद में उसके खिलाफ रेप के आरोप लगे थे।
Nityananda Dead News: स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद स्वामी के वो विवाद जिसने बटोरी सुर्खियां
- मार्च 2010: कुछ टीवी समाचार चैनलों ने नित्यानंद स्वामी और एक तमिल अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो चलाए। इस वीडियो के बाद देश में भारी विवाद भी हुआ था और लोगों ने इन पर एक्शन लेने की मांग की थी।
- अप्रैल 2010: इन वीडियो के आधार पर नित्यानंद के खिलाफ धोखाधड़ी और अश्लीलता का आरोप लगा और मामला दर्ज किया गया। उस दौरान वो हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में छिपा था जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में जमानत पर नित्यानंद को रिहा कर दिया गया।
- जून 2010: मद्रास उच्च न्यायालय ने नित्यानंद के खिलाफ तमिलनाडु की एक अदालत में लंबित सभी आपराधिक कार्यवाहियों पर रोक लगा दी और उसे व्यक्तिगत पेशी से भी मुक्त कर दिया।
- 2012: अमेरिका की एक महिला ने नित्यानंद पर पांच वर्षों तक अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
- जनवरी 2019: प्रयागराज कुंभ मेले में सरकार और मेला प्रशासन ने स्वयंभू नित्यानंद को ब्लैकलिस्ट कर दिया और कुंभ में प्रवेश परर रोक लगा दी गई थी जिससे उसे मेले में प्रवेश और सुविधाएं प्राप्त करने से वंचित कर दिया गया।
- नवंबर 2019: गुजरात पुलिस ने नित्यानंद पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि विवादित धर्मगुरु ने बच्चों के अपहरण और अवैध रूप से बंदी बनाने का आरोप था और वो देश से फरार हो गए।
- दिसंबर 2019: साल 2019 में नित्यानंद ने दावा किया कि उन्होंने 'कैलासा' नाम से एक नया देश स्थापित किया है, जिसका अपना ध्वज, संविधान, केंद्रीय बैंक और पासपोर्ट भी है। इस दावे ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र रहा था।
- अगस्त 2020: नित्यानंद ने 'कैलासा' की आधिकारिक मुद्रा 'कैलासियन डॉलर' लॉन्च किया।
- मार्च 2023: संयुक्त राष्ट्र ने स्वयंभू गुरु नित्यानंद के 'कैलासा' देश को एक काल्पनिक मानते हुए उनके बयानों को नजरअंदाज करने का निर्णय लिया।
- इन घटनाओं के माध्यम से नित्यानंद स्वामी विभिन्न विवादों और कानूनी मामलों में घिरे रहे हैं।
ऐसे में नित्यानंद की मौत महज एक अफवाह भी हो सकती है। वनइंडिया स्वतंत्र रूप से दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications