Nisha Rawal Row: फिर गिरफ्तार होंगे टीवी एक्टर करण मेहरा?, बीवी निशा रावल ने कराया केस दर्ज
मुंबई, 27 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ सकती है क्योंकि उनकी पत्नी निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने उनके और उनकी फैमिली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि 31 मई को निशा रावल ने करण मेहरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, उन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद करण को पुलिस ने अरेस्ट किया था, लेकिन फिर कुछ घंटों के बाद उनकी बेल हो गई थी, फिलहाल अब निशा की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने करण और उनकी फैमिली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

निशा ने करण पर लगाया मारपीट का आरोप
एफआईआर के मुताबिक निशा को करण ने कई बार बुरी तरह से मारा-पीटा है। यही नहीं निशा ने करण के परिवार के सदस्य अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा पर भी मारपीट करने और जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। निशा ने ये भी कहा है कि करण मेहरा ने उनसे बिना पूछे उनके अकाउंट से 1 करोड़ रु कैश भी निकाले हैं।

'वो कभी बैट से तो कभी बेल्ट से मारते थे'
मालूम हो कि 31 मई को पुलिस में शिकायत करने के बाद निशा ने प्रेसवार्ता की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि करण का किसी और से अफेयर चल रहा है। करण उनसे अक्सर मारपीट करते आए हैं। वो कभी बैट से तो कभी बेल्ट से उन्हें मारते थे। निशा ने कहा था कि 'मेरा चेहरा कई बार काला-नीला हुआ है, मैं एक अभिनेत्री हूं, मुझे अपने चेहरे से बहुत प्यार है लेकिन करण ने मुझे हमेशा दर्द दिया।'

...मेरा धैर्य जवाब दे दिया
निशा ने रोते हुए कहा था कि 'मैं अभी तक अपने बेटे के लिए शांत थी लेकिन जब करण ने मेरा सिर दीवार पर पटका तो मेरा धैर्य जवाब दे दिया और इसलिए मैंने कानून का सहारा लिया।' हालांकि करण मेहरा ने अफेयर के आरोप को झूठा बताया है।

'बाइपोलर डिसआर्डर की शिकार है निशा'
उन्होंने कहा था कि 'निशा उनसे तलाक के बदले ज्यादा पैसे मांग रही थी, जब मैंने उसे देने से मना कर दिया तो उसने ये कहानी गढ़ दी। ना तो मेरा किसी से अफेयर है और ना ही मैंने उसे मारा-पीटा है, वो बाइपोलर डिसआर्डर की शिकार है।'
साल 2012 में हुई थी निशा-करण की शादी
आपको बता दें कि पूरे 6 साल की डेटिंग के बाद निशा और करण मेहरा ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों बेटे 'काविश' के मम्मी-पापा बने थे लेकिन 9 साल की शादी अब टूटने के कगार पर है। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद अगर करण मेहरा के खिलाफ पुलिस को सबूत मिलते हैं, तो करण और उनके परिवार वाले अरेस्ट भी हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications