संकट में नहीं है अर्थव्यवस्था, मोदी सरकार के प्रदर्शन को पचा नहीं पा रहा विपक्ष: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वित्तीय अनुशासन की राह पर मजबूती से चलते हुए अर्थव्यवस्था की गाड़ी को रफ्तार में लाने के लिए सभी जरूरी क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार अनुसूचित जाति, जन जाति, बच्चे और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार आवंटन बढ़ा रही है। बता दें कि, बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो गया है और 2 मार्च तक के लिए संसद के दोनों सदन को स्थगित कर दिया गया है।

Nirmala Sitharaman said Economy is not in crisis opposition is unable to digest Modi government

गौरतलब है कि अर्थव्यवस्था पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार से तीखे सवाल करता रहता है। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इन्हीं सवालों का जवाब दिया। अर्थव्यवस्था के संकट में होने के आरोपों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुद्रास्फीति औसतन 4.8 फीसदी रही है। इस बीच फैक्ट्री उत्पादन भी बढ़ा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की नॉमिनल जीडीपी साल 2014-15 के मुकाबले बढ़ा है, यह अब 2.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

विपक्ष पर साधा निशाना
निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि, पत्यक्ष वीदेशी निवेश और विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में नहीं है, सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने खेद जताते हुए कहा कि मोदी सरकार के अच्छे प्रदर्शन को भी विपक्ष पचाने को तैयार नहीं है, जबकि अर्थव्यवस्ता में सुधार दिखाई दे रहा है। सरकार ने जीडीपी बढ़ाने के लिए अर्थव्यवस्था के इंजन को तेजी से चलाने का काम किया है। इसके लिए उपभोग को बढ़ाया गया, सार्वजनिक एवं निजी निवेश और निर्यात को भी बढ़ाया गया है। निर्मला सीतारमण ने यूपीए सरकार से तुलना करते हुए कहा कि हम साल 2014 से अब तक वित्तीय अनुशासन में रहे हैं जबकि पिछली सरकारों का रेकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल को बधाई देते हुए उद्धव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- देश जन की बात से चलेगा, मन की बात से नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+