Pratik Doshi : मोदी के बेहद करीबी हैं निर्मला सीतारमण के दामाद, कहलाते हैं पीएम के 'Eye and Ear'

Pratik Doshi: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी और प्रतीक दोशी की शादी उडुपी अदामारू मठ के अनुसार हुई है। इस शादी में कोई वीआईपी मेहमान शामिल नहीं था।

 Pratik Doshi

Nirmala Sitharaman'S son-in-law Pratik Doshi: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद प्रतीक दोशी का पीएम नरेंद्र मोदी से स्पेशल कनेक्शन है। वो उनके करीबियों की लिस्ट में शामिल हैं। मूलरूप से गुजराती प्रतीक नरेंद्र मोदी के साथ लंबे वक्त से काम कर रहे हैं।

PMO से पहले गुजरात CMO से पहले किया था काम

वो इस वक्त PMO प्रधानमंत्री कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर हैं लेकिन वो यहां पर साल 2014 से काम कर रहे हैं यानी कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद, उससे पहले वो गुजरात CMO Research Assistant के रूप में कार्यरत थे। मोदी के पीएम बनने को बाद प्रतीक दोशी भी गुजरात से दिल्ली चले आए।

PM मोदी के Eye and Ear हैं प्रतीक

आमतौर पर मीडिया से काफी दूर रहने वाले प्रतीक दोशी को अगर PM मोदी का Eye and Ear कहा जाए तो गलत ना होगा। दरअसल प्रतीक दोशी शीर्ष नौकरशाहों और मंत्रालयों पर 24 घंटे कड़ी नजर रखते हैं, कौन क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, इन सबकी की जानकारी प्रतीक ही पीएम मोदी को देते हैं।

रिसर्च और स्ट्रैटेजी विंग का स्पेशल पार्ट

पीएमओ की वेबसाइट देखने पर पता चलता है कि वो रिसर्च और स्ट्रैटेजी विंग का भी स्पेशल पार्ट है, जो कि Indian Government Allocation 1961 के तहत पीएम को secretarial के रूप में हेल्प करती है।

प्रतीक दोशी रहते हैं सोशल मीडिया से दूर

प्रतीक दोशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं हैं इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं है। हमेशा लो-प्रोफाइल रहने वाले प्रतीक ने इसलिए शायद शादी भी काफी सादगी के साथ की है।

परकला वांगमयी पेशे से पत्रकार हैं

मालूम हो कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने बोस्टन के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वाविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एमए भी किया है। भाषा पर काफी अच्छी पकड़ रखने वाली वांगमयी The Hindu, Live Mint and The Voice of Fashion में काम भी कर चुकी हैं।

परकला प्रभाकर भी एक अर्थशास्त्री

तो वहीं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर भी एक अर्थशास्त्री हैं। वो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के संचार सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। सीतारमण और प्रभाकर की मुलाकात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली।

सीतारमण ने सेल्सगर्ल के तौर पर भी काम किया

लेकिन जब प्रभाकर लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पीएचडी कर रहे थे, उस दौरान सीतारमण ने सेल्सगर्ल के तौर पर वहां पर काम किया था। दोनों को शादी से एक ही बेटी परकला वांगमयी है, जिनकी शादी गुरुवार को प्रतीक दोशी के साथ बेंगलुरु में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+