निर्मला सीतारमण ने कहा- पुलवामा हमले के बाद हमारी क्या रणनीति है इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली। पुलवामा आंतकी हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि जिस समय उनको उचित लगे, सुरक्षा बलों को किसी भी समय जवाब देने की स्वतंत्रता दी गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भविष्य में पुलवामा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। हम इस संबंध में अधिक जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

Nirmala Sitharaman on pulwama terror attack, PM already said forces have been given freedom to respond

वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के बयान पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं यह नहीं बता सकती हूं कि हमारी सरकार इस पर किस तरह से प्रतिक्रिया देगी। देश के लोगों के गुस्से और निराशा को दूर करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है। वही पुलवामा हमले के सबूत के बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुंबई हमले के बाद से न केवल इस सरकार ने बल्कि इससे पहले की सरकार ने भी डोजियर और सबूत पाकिस्तान सरकार को दिए थे लेकिन क्या उनक पर कार्रवाई हुई?

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की कानूनी प्रक्रिया और अदालत के फैसले के बाद मुंबई हमलावरों को दंडित भी किया गया है। लेकिन पाकिस्तान की अदालत अपना काम नहीं कर रही है, ऐसे में पाकिस्तान को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीं इस हमले के बाद रक्षा बलों के मनोबल से जुड़े सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों का मन बिल्कुल प्रभावित नहीं होता है, वे अपना काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। भारत के लोगों ने जो प्रतिक्रिया दिखाई है उससे उन्हें और अधिक प्रेरणा मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+