'दिल्ली-NCR में 70 रुपये किलो मिलेंगे टमाटर', सीतारमण ने बताया महंगे टमाटर कब होंगे सस्ते

FM Nirmala Sitharaman on tomatoes: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर में बढ़े टमाटर के दामों को कंट्रोल करने के केंद्र सरकार के प्लान के बारे में लोकसभा में बताया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''NCCF इस सप्ताह के आखिर में दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचे जाने की योजना बना रही है। इस योजना पर NCCF काम कर रही है। इसमें दिल्ली के सभी कोने शामिल किए जाएंगे।''

FM Nirmala Sitharaman on tomatoes

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''आज तक NCCF ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 8,84,612 किलो टमाटर वितरित किए हैं। ये काम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और इसे आगे बढ़ाए जाने की भी योजना है।''

निर्मला सीतारमण ने कहा, ''आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की थोक मंडियों में पहले से ही टमाटर की कीमतें 100 रुपये से कम हो गई है। हमें आवे वाले दिनों में उम्मीद है कि इससे हमें मदद मिलेगी। आज तक, हमने कोलार मंडी के जरिए से टमाटर बुक कर लिया है - जो दिल्ली में 85 रुपये प्रति किलो पर आ रहा है...।''

हम नेपाल से मंगवा रहे हैं टमाटर: निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने आयात प्रतिबंध हटाकर नेपाल से आयात भी शुरू कर दिया है। नेपाल के टमाटर की पहली खेप वाराणसी, कानपुर में शुक्रवार तक ही पहुंचने की संभावना है।''

निर्मला सीतारमण ने कहा, ''महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के टमाटर उत्पादक क्षेत्रों से टमाटर की खरीद और NCCF, NAFED जैसी सहकारी समितियों के माध्यम से इनका वितरण किया जा रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में यह 14 जुलाई से शुरू हो चुका है और आगे भी जारी रहेगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+