वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं- देश में कोयले की कोई कमी नहीं, इस पर हो रही बातें बेबुनियाद

देश में कोयले की कमी से जुड़ी खबरों को सीतारमण ने बताया बेबुनियाद

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: बीते कई दिन से देश भर के थर्मल पावर प्‍लांट में कोयले की कमी से जुड़ी रिपोर्ट सामने आ रही हैं। जिसके चलते कई राज्‍यों में बिजली संकट खड़ा हो गया है और बिजली कटौती भी देखने को मिल रही है। राज्य सरकारें लगातार केंद्र से इसका हल निकालने को कह रही हैं। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस तमाम रिपोर्ट को ही बेबुनियाद बताया है और कहा है कि देश में कोयले की कहीं कोई कमी नहीं है।

क्या कहा है सीतारमण ने

क्या कहा है सीतारमण ने

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है। देश में चल रही कोयले की कमी की खबरें बिल्कुल निराधार हैं। सीतारमण ने कहा कि भारत एक पावर सरप्लस देश है। बिजली और कोयले के संकट की बातों में कोई दम नहीं है।

सीतारमण ने कहा कि बिजली मंत्री आरके सिंह दो दिन पहले ही कह चुके हैं कि कोयले की कमी से जुड़ूी बिल्कुल निराधार रिपोर्ट्स चल रही हैं। ये बिल्कुल बेबुनियाद हैं। किसी चीज की कमी नहीं है। हर बिजली उत्पादन इंस्टेलेशन के पास अगले चार दिनों का स्टॉक अपने परिसर में उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिल्कुल भी नहीं टूटी है।

Recommended Video

    Coal Crisis: देश में क्यों और कैसे पैदा हुआ कोयला संकट, समझिए | Power Crisis | वनइंडिया हिंदी
    कोयला मंत्री ने भी दिया है बयान

    कोयला मंत्री ने भी दिया है बयान

    कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि कोल इंडिया के पास फिलहाल 22 दिनों का कोयला स्टॉक है और आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। हम पूरे देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जरूरत के मुताबिक कोयला उपलब्ध कराया जाएगा। हमें उम्मीद है कि मॉनसून खत्म होने के बाद अब कोयले की सप्लाई में तेजी से सुधार होगा। 21 अक्टूबर के बाद हम 2 मिलियन टन तक कोयले की सप्लाई करने की कोशिश करेंगे।

    घट रहा है कोयले का स्टॉक

    घट रहा है कोयले का स्टॉक

    ये मामला कोयले के स्टॉक से जुड़ा है। देश के 135 बिजली स्टेशनों में से 115 कोयले की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। देश के 70 बिजली संयंत्रों में चार दिन से भी कम का कोयला बचा है। बता दें भारत में बिजली उत्पादन में करीब 70 फीसदी कोयला-आधारित थर्मल पॉवर प्लांट के ही भरोसे है। ऐसे में कोयला की कमी को लेकर सिर्फ विपक्षी दल ही नहीं इस क्षेत्र के विशेषज्ञ भी चिंता जता चुके हैं। कई लोगों ने इसको लेकर कहा है कि ये संकट ना सुलझा तो बिजली से चलने वाली इंडस्ट्री को मुश्किल हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+