Nirmala Sitharaman Net Worth: देश का पैसा संभालने वालीं निर्मला सीतारमण के पास कितनी संपत्ति,अब तक नहीं है कार
Nirmala Sitharaman Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
देश के खजाने और पैसों का लेखा-जोखा रखने वालीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की करोड़पति सांसद तो हैं, लेकिन इनकी गिनती सबसे कम संपत्ति वाले कैबिनेट मंत्रियों में भी होती है।

Nirmala Sitharaman Bio: निर्मला सीतारमण का परिचय?
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेताओं में से एक हैं। निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद भारत के रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला भी हैं।
- निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री भी हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी ने 1970-71 के बीच प्रधानमंत्री रहते हुए वित्त मंत्रालय अपने पास रखा था। निर्मला सीतारमण भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) और वित्त-कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं।
- निर्मला सीतारमण 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण भाजपा की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।
- 18 अगस्त 1959 को निर्मला सीतारमण का जन्म मदुरै में हुआ था। इनके पिता नारायणन सीतारमण रेलवे में नौकरी करते थे तो वहीं मां सावित्री हाउसवाइफ थीं।
- निर्मला सीतारमण ने अपनी शुरुआती शिक्षा मदुरै में पूरी की। उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से इकॉनोमिक्स में बीए की डिग्री ली। उसके बाद दिल्ली के जवाहर नेहरू यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स और M.Phil किया।
- निर्मला सीतारमण के पति का नाम परकल प्रभाकर है। ये जवाहर नेहरू यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हुए हैं। परकल प्रभाकर एक राजनीतिज्ञ और बुद्धिजीवी हैं।
Nirmala Sitharaman Assets & Liabilities: निर्मला सीतारमण की संपत्ति
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास कुल 2,50,99,396 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें उनकी चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास हैदराबाद में 17,08,800 लाख रुपये की एक गैर कृषि भूमि भी है।
- निर्मला सीतारमण के पास हैदराबाद में ही एक घर भी है जिसकी कीमत 1, 70,51,400 रुपये है।
- निर्मला सीतारमण के पास कोई कार नहीं है। उनके नाम पर एक बजाज चेतक स्कूटर है, जिसकी कीमत 28,200 रुपये है।
- निर्मला सीतारमण के पास 1.20 लाख रुपये की चांदी की और 12,60,000 रुपये की सोने की ज्वेलरी है।
- निर्मला सीतारमण के नाम पर 3,50,000 का एक पर्सनल लोन भी है। इसके अलावा 30,44,838 का दूसरा लोन है।
- निर्मला सीतारमण की कमाई का सबसे बड़ा जरिए उनको सांसद और मंत्री के तौर पर मिलने वाली सैलरी है।












Click it and Unblock the Notifications