'गुड़ को गोबर करना कांग्रेस की मास्टरी', सीतारमण ने UPA सरकार के फैसलों की आलोचना की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने उस सकारात्मक आर्थिक माहौल का फायदा नहीं उठाया, जो उसे वाजपेयी सरकार से विरासत में मिला था।
सीतारमण ने आगे राज्यसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पर बहस के जवाब में कहा कि गुड़ को गोबर करना कांग्रेस की महारत है। यह पेपर यूपीए सरकार के 10 सालों की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 10 सालों से करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले श्वेत पत्र इसलिए नहीं लायी, ताकि निवेशकों की भावना के संदर्भ में अर्थव्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। आज, जब हम श्वेत पत्र ला रहे हैं, तो ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम अर्थव्यवस्था को एक निश्चित स्तर पर ले आए हैं और वह स्तर हमें विश्वास दिलाता है कि अब हम अगले कुछ सालों में यह कहने में सक्षम हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में निश्चित तौर पर अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।
मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार को जो अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी, वह कंटीली झाड़ी पर लगे कपड़े की तरह थी, जो कदाचार से भरी थी, जो श्वेत पत्र में झलकता है। बार-बार हमारे सामने आंकड़े उछाले जाते हैं कि महंगाई ये है, महंगाई वो है। उन्हें गुड़ को गोबर करना पर महारत हासिल है।
मंत्री ने यह भी कहा कि 2004 में, जब प्रधानमंत्री वाजपेयी की एनडीए सरकार ने इसे 4 प्रतिशत से नीचे मुद्रास्फीति के साथ आपको सौंपा था, तो आपने इसके साथ क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि गलत लक्ष्य वाली लापरवाह राजकोषीय नीति, गलत लक्ष्य वाली सब्सिडी, फिजूलखर्ची, यह सब राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications