Budget 2026 Focus Sectors: केंद्र सरकार का इन 6 सेक्टरों पर ज्यादा फोकस, कितनी बदलेगी भारत की आर्थिक तस्वीर?
Budget 2026 Focus Sectors Nirmala Sitharaman: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आम बजट पेश करते हुए भारत की आर्थिक नीति और विकास की प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया। बजट 2026 को भारत की आर्थिक ग्रोथ के लिए एक मजबूत रोडमैप के तौर पर देखा जा रहा है।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि तेज और स्थिर आर्थिक विकास के लिए सरकार छह प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस करेगी। यही छह सेक्टर आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देंगे।

इसी के तहत सरकार ने रणनीतिक रूप से छह ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है, जहां निवेश, सुधार और संरचनात्मक बदलाव के जरिए विकास को गति दी जाएगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो क्षेत्र जिस पर सरकार का है पूरा फोकस...
Manufacturing Push India: रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार
बजट 2026 में रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग को सबसे अहम स्तंभ बताया गया है। सरकार का लक्ष्य नए और जरूरी क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है, ताकि भारत वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत भूमिका निभा सके। इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उत्पादन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टरों में निवेश बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Indian Economy Growth: परंपरागत औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्जीवन
वित्त मंत्री ने कहा कि देश के कई पुराने औद्योगिक क्षेत्र समय के साथ कमजोर हो गए हैं। बजट में इन परंपरागत उद्योगों को दोबारा मजबूत करने का रोडमैप रखा गया है। आधुनिक तकनीक, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नई नीतियों के जरिए इन क्षेत्रों को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा, जिससे उत्पादन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
MSME को ग्लोबल चैंपियन बनाने की योजना
छोटे और मध्यम उद्योग यानी MSME सेक्टर को सरकार ने अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया है। बजट 2026 में MSME को 'चैंपियन' बनाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए आसान कर्ज, तकनीकी सहायता, स्किल डेवलपमेंट और निर्यात बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी मजबूती मिलेगी।
Infrastructure Budget: इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा
बजट में सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर भारी निवेश का संकेत दिया गया है। सरकार का मानना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा आर्थिक विकास की नींव होता है। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों को फायदा होगा और देश में निवेश का माहौल और मजबूत बनेगा।
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता को भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। ऊर्जा सुरक्षा, वित्तीय अनुशासन और सतत विकास पर ध्यान देकर आने वाले दशकों के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास
बजट 2026 में शहरों के विकास को भी खास महत्व दिया गया है। सरकार का लक्ष्य शहरों को व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना है। 'सिटी इकोनॉमिक रीजन' के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहरी अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी।
भारत की आर्थिक ग्रोथ का नया रोडमैप
कुल मिलाकर, बजट 2026 में सरकार का यह छह सूत्री फोकस भारत की आर्थिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और MSME तक, हर सेक्टर में सुधार और निवेश का साफ रोडमैप पेश किया गया है। यह बजट न सिर्फ विकास की रफ्तार बढ़ाने का संकेत देता है, बल्कि भारत को एक मजबूत और स्थिर वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की नींव भी रखता है।












Click it and Unblock the Notifications