NIRF Ranking 2024: बेंगलुरु का नेशनल स्कूल ऑफ लॉ नंबर वन, जानिए रैंकिंग में और कौन से संस्थान हैं?
NIRF Law Ranking 2024: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) ने वर्ष 2024 के लिए संस्थानों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) बेंगलुरु ने भारत के लॉ स्कूलों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
बैंगलोर स्थित नेशनल स्कूल ऑफ लॉ (राष्ट्रीय विधि विद्यालय) ने देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिग निर्धारित करने वाली राष्ट्रीय एजेंसी, नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की ओर से जारी की गई ताजा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ विधि संस्थान का खिताब हासिल किया है। यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता, अनुसंधान क्षमता, और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

NIRF रैंकिंग में देशभर के विधि संस्थानों को वहां नामित कुल छात्रों की संख्या, अकादमिक उत्कृष्टता, प्रोजेक्ट कार्य, संस्थान में रिसर्च संबंधित कार्यक्रम, वित्तीय संसाधन और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। राष्ट्रीय विधि विद्यालय, (एनएसएल) बेंगलुरु ने इन सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे यह शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहा।
एनएसएल, बेंगलुरु के वाइस-चांसलर डॉ. सुधीर कृष्णास्वामी ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "हमें NIRF रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी है। यह हमारे संकाय, विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।"
NIRF रैंकिंग में विधि शिक्षण के लिए टॉप 5 संस्थान की लिस्ट:
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- नाल्सर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
- वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंस, कोलकाता
- सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
जामिया मिलिया इस्लामिया रैकिंग से बाहर
बता दें कि शीर्ष 4 स्थानों पर लॉ स्कूल पिछले साल की तरह ही बने हुए हैं, जबकि सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे ने जामिया मिलिया इस्लामिया को 5वें स्थान से बाहर कर दिया है। इससे पहले पांचवें स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) दिल्ली ने जगह बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications