अशोक गहलोत के बयान को निर्भया की मां ने बताया शर्मनाक, कर दी इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली, 07 अगस्त: रेप और बढ़ती हत्याओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी अशोक गहलोत के बयान पर उनकी आलोचना कर रही हैं, वहीं अब उनके बयान को निर्भया की मां आशा देवी ने शर्मनाक करार दिया है। आशा देवी ने अपने बयान में कहा कि यह बहुत शर्मनाक बयान है, यह दर्दनाक है, खासकर उन परिवारों और लड़कियों के लिए जो इस तरह के जघन्य अपराधों की शिकार हुई हैं। उन्होंने (सीएम गहलोत) निर्भया का मजाक उड़ाया, कानून उनकी सरकार ने बनाया।
Recommended Video

निर्भया की मां ने की इस्तीफे की मांग
निर्भया की मां आशा देवी ने आगे कहा कि प्रावधान आने से पहले ही लड़कियों की हत्या कर दी जाती थी। यह अपराधियों का समर्थन करने की उनकी (सीएम गहलोत) मानसिकता को दर्शाता है, जबकि पीड़ितों के प्रति उनके मन में सहानुभूति नहीं है। कानून बुरा नहीं है, लोगों की मानसिकता है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
'मैंने सिर्फ सच कहा'-अपने बयान पर बोले गहलोत
वहीं रेप और बढ़ती हत्याओं पर दिए अपने बयान में सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि मैंने सिर्फ सच कहा। जब भी कोई रेपिस्ट किसी बच्चे का रेप करता है तो पहचान के डर से उसकी हत्या कर देता है और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। इतनी मौतें पहले कभी नहीं हुई।
जानिए सीएम गहलोत ने क्या कहा था?
बता दें कि 05 अगस्त को दिल्ली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके चलते रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेप करने वाला देखता है कि कल यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो हत्या कर देता है। देश में दिख रहा ये खतरनाक चलन चिंता का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications