सुशांत केस: CBI जांच के लिए निर्भया की वकील ने पीएम से किया अनुरोध, कहा- सच जानना हर भारतीय का अधिकार
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से भी अधिक समय हो चुका है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है, लेकिन पुलिस अब तक सुशांत की मौत के पीछे का कारण पता नहीं लगा पाई है। वहीं सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस और कई सेलिब्रिटी ये मांग कर रहे हैं कि इस केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में निर्भया की वकील सीमा समृद्धि ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि इस केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि हर भारतीय का अधिकार है कि वह सच जाने।
Recommended Video

सीमा ने की सीबीआई जांच की मांग
वकील सीमा समृद्धि ने अपने ट्वीट में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में नाकामयाब रही है। आपसे अनुरोध है हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिए।' अपने इस ट्वीट में सीमा समृद्धि ने पीएमओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया है। सीमा के इस ट्वीट पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुशांत के फैंस सीमा को ये समर्थन देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।
14 जून को हुआ था सुशांत का निधन
बता दें सुशांत सिंह राजपूत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है, लेकिन उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का कारण पता चल सके। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस और कई सेलिब्रिटी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते। इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच को खारिज कर दिया है। इस मामले में अनिल देशमुख ने कहा है कि सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ये मांग की जा रही है कि सीबीआई जांच हो, जिसके बाद गृहमंत्री ने खुद दखल दिया। इससे पहले खबर आई थी कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग वाले पत्र को आगे बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी पूर्व सांसद पप्पू यादव ने दी थी।

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम को लिखा पत्र
सुशांत मामले में नया मोड़ तब आया जब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मुहिम शुरू की। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच की मांग की है और इसके लिए उन्होंने एक वकील भी नियुक्त किया है। इशकरण सिंह भंडारी इस मामले को देख रहे हैं और सीबीआई जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सुशांत केस में सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

लोग लगातार कर रहे सीबीआई जांच की मांग
सुशांत के फैंस एक महीने से ट्विटर पर सीबीआई जांच को लेकर कई तरह के (WhyDelayInCBIForSSR, #PMModiCBIForSSR, #CBIMustForSushant, #CBIForSonOfBihar) हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोग इस मामले की सीबीआई जांच को जरूरी बता रहे हैं। वहीं ऐसी भी खबरें आई हैं कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच के अंतिम चरण में है और 15 से 20 दिन में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप देगी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिसे 'सनसनीखेज' कहा जा सके।

asphyxia बताया गया कारण
सुशांत की मौत का कारण asphyxia बताया गया है। इसका मतलब ये है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। बेशक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने की वजह से हुई है, लेकिन अभी तक उनकी मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुशांत के जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications