Nirbhaya: फांसी दिए जाने के बाद आखिर क्या होता है उस रस्सी के फंदे का?
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को आज आखिरकार सुबह फांसी पर लटका दिया गया है। पिछले सात साल से इंसाफ की राह देख रहे निर्भया के परिजनों का आज आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। तिहाड़ जेल में आज सभी चार दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को फांसी पर लटका दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि आज फांसी से पहले कई बार इन दोषियों के खिलाफ फांसी का डेथ वारंट कई बार जारी हो चुका था, लेकिन हर बार ये दोषी कानूनी दांवपेंच के चलते बच जा रहे थे, लेकिन आज इन दोषियों का कोई भी दांवपेंच काम नहीं आया।

रस्सी को लेकर अंधविश्वास
निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारी दो दिन पहले ही दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुरू हो गई थी। लेकिन दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जिस फांसी के फंदे पर दोषियों को लटकाया गया था, उस रस्सी का अब क्या होगा। फांसी दिए जाने के बाद फांसी दी जाने वाली रस्सी को लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। ब्रिटेन में फांसी दिए जाने के बाद रस्सी को जल्लाद को दिए जाने की परंपरा थी। लेकिन इसके बाद यह अंधविश्वास लोगों में फैल गया कि अगर इस रस्सी के टुकड़े को घर पर रखें या फिर इसके एक टुकड़े का लॉकेट पहनें तो इससे किस्मत पलट सकती है।

जेल में सबको बांटा जाता था रस्सी के टुकड़े को
इतिहास पर नजर डालें तो इस तरह की जानकारी सामने आती है कि ब्रिटेन में जल्लाद रस्सी को बेच देते थे और लोग बड़ी खुशी से इसे खरीद लेते थे। लेकिन 1965 में ब्रिटेन में फांसी दिए जाने पर रोक लगा दी गई। भारत की बात करें तो यहां भी आमतौर पर फांसी दिए जाने के बाद रस्सी को जल्लाद को दे दिया जाता है और वह इसे लेकर इसे कई टुकड़ों में काटता था और फिर इसे बड़े अधिकारियो से लेकर गार्ड तक को इसका एक टुकड़ा दे देता था।

2004 में जल्लाद ने रस्सी से कमाया पैसा
वर्ष 2004 की बात करें तो रेप और हत्या के दोषी धनंजय चटर्जी को फांसी पर लटकाया गया था। उसे नाटा मल्लिक जल्लाद ने फांसी दी थी। लेकिन उस वक्त नाटा मल्लिक ने इस रस्सी के टुकड़ों से बड़ी कमाई की थी। उस वक्त यह अंधविश्वास फैल गया था कि अगर फांसी की रस्सी का लॉकेट पहनें तो इससे किस्मत बदल जाएगी, बेरोजगार को नौकरी मिल जाएगी, कर्ज के बोझ तले दबे हैं तो उससे मुक्त हो जाएंगे, अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे वगैरह। कोलकाता में इस अंधविश्वास के फैलने के बाद लोगों की भीड़ नाटा मल्लिक के घर पर जुटने लगी थी।

मोटी कमाई की थी जल्लाद ने
कोलकाता में फैले इस अंधविश्वास का यहां की डेथ पेनाल्टी एसोसिएशंन ने इसका विरोध किया था और कहा था कि जल्लाद को इस तरह से रस्सी बेचकर पैसा कमाने का कोई अधिकार नहीं है। यहां तक कि कोलकाता के मंदिरों में इसका भारी विरोध हुआ था। लेकिन इन सब के बाद भी नाटा मल्लिक फांसी देने के बाद इसे अपने साथ ले आता था और इससे कमाई करता था। वह रस्सी के टुकड़े से बने लॉकेट को 2000 रुपए तक में बेचता था। उसने अपने घर के बाहर तौलिए को फांसी की गांठ के तौर पर टांग रखा था। हालांकि कई बार फांसी की रस्सी को तुरंत जला भी दिया जाता था। बड़े विवादित कैदी या आतंकवादी को फांसी दिए जाने पर रस्सी को तुरंत नष्ट कर दिया जाता है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications