Nirbhaya case: निर्भया के दोषियों के खिलाफ जारी हुआ नया डेथ वारंट, अब इस दिन होगी फांसी

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के दोषियों के खिलाफ गुरुवार को चौथा डेथ वारंट जारी कर दिया गया। तिहाड़ जेल में बंद निर्भया गैंगरेप और हत्या के दोषियों को दिल्ली की एक अदालत ने 20 मार्च, 2020 को सुबह 5:30 बजे फांसी देने का आदेश सुनाया है। बता दें कि अभियोजन पक्ष द्वारा बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर नाय डेथ वारंट जारी करने का अनुरोध किया गया था जिस पर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है।

Recommended Video

    Nirbhaya Case के गुनहगारों को Death Warrant जारी, 20 March को दी जाएगी फांसी | वनइंडिया हिंदी
    Nirbhaya Case Delhi Court issues a fresh death warrant

    अभियोजन पक्ष की याचिका पर गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. राणा ने दोषियों के खिलाफ नया और चौथा डेथ वारंट जारी किया है। आदेश के मुताबिक चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में ही फांसी दी जाएगी। कोर्ट के आदेश के पहले निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि हमने नया आवेदन डाल दिया है। उम्मीद करते हैं कि ये डेथ वारंट आखिरी होगा। मालूम हो कि दोषियों के खिलाफ इससे पहले भी तीन बार डेथ वारंट जारी हो चुका था लेकिन किसी ना किसी कानूनी विकल्प से वह खुद को बचाते आ रहे हैं। तीसरे डेथ वारंट के मुताबिक दोषियों को 3 मार्च को फांसी दी जानी थी लेकिन दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास लंबित होने की वजह से एक बार फिर आदेश को टाल दिया गया था।

    बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले दिनों ही पवन की दया याचिका को भी खारिज कर दिया था जिसके बाद डेथ वारंज जारी करने के लिए याचिका डाली गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि दोषियों के पास फांसी से बचने के सभी विकल्प खत्म हो चुकें हैं और यह आखिरी डेथ वारंट हो सकता है। बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ चलती बस में गैंगरेप हुआ था, इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। मामले में 6 लोग राम सिंह, एक नाबालिग, विनय, पवन, मुकेश और अक्षय को गिरफ्तार किया गया था। तिहाड़ जेल में आरोपित राम सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं नाबालिग सजा काटकर छूट चुका है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगा: बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रहे थे, झुग्गी भी तोड़ी-गुल्लक भी ले गए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+