कर्नाटक में बरसे राहुल गांधी, कहा- नीरव मोदी भाग गया और देश के चौकीदार ने कुछ नहीं किया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कर्नाटक में एक रैली के दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खुद को देश का चौकीदार कहते हैं लेकिन नीरव मोदी भाग गया, ललित मोदी भाग गया, विजय माल्य भाग गया और देश के चौकीदार ने कुछ नहीं किया।

जय शाह का जिक्र कर पीएम मोदी पर बोला हमला

जय शाह का जिक्र कर पीएम मोदी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं लेकिन वो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के भ्रष्टाचार पर चुप हैं। उनकी कंपनी का मुनाफा 1 साल में 16 हजार गुना बढ़ जाता है और उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। पीएम मोदी जब कर्नाटक आते हैं तो उनके मंच पर जो नेता मौजूद रहते हैं वो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं।

देश के चौकीदार पीएम मोदी कुछ नहीं करते

देश के चौकीदार पीएम मोदी कुछ नहीं करते

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी को 500 और 1000 रुपये के नोट नहीं पसंद थे। उन्होंने नोटबंदी के नाम पर पूरे देश को लाइन में लगवा दिया। गरीब आदमी अपने 500 रुपये का नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में लगा रहा और नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ लेकर भाग गया। लेकिन देश के चौकीदार पीएम मोदी कुछ नहीं करते हैं।

पीएम मोदी ने नहीं निभाया अपना ये वादा

पीएम मोदी ने नहीं निभाया अपना ये वादा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा वे सत्ता में आने पर हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। आज देश का बेरोजगार युवक परेशान है। राहुल गांधी ने आरोप लगया कि गुजरात सरकार ने वहां शिक्षा और स्वास्थय का निजीकरण कर उसे आम और गरीब लोगों के हाथ से निकाल कर अमीरों की मुठ्ठी में डाल दिया। वे अब कर्नाटक में भी यही करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+