Bigg Boss 14 में निक्की तंबोली ने पहने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के शॉर्ट्स, बताई इसकी वजह
मुंबई। बिग बॉस 14 की पहली फाइनलिस्ट और सेकंड रनरअप रहीं निक्की तंबोली अब स्टार हो गई हैं। शो में उनके खेलने के अंदाज ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया। रुबीना दिलैक के जीतने के साथ ही बिग बॉस का 14वां सीजन तो खत्म हो गया लेकिन शो से जुड़े नए-नए खुलासे अब भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में निक्की तंबोली ने खुलासा किया है कि वह शो में अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के शॉर्ट्स (निक्कर) लेकर गई थीं।

बिग बॉस 14 में एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के शॉर्ट्स ले गई थीं निक्की
बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं निक्की तंबोली के इस खुलासे के बाद फैंस यह जानने को बेकरार हैं कि आखिर वह शो में अपने पूर्व प्रेमी के शॉर्ट्स लेकर क्यों गई थीं। शो में अक्सर निक्की तंबोली को स्टीम से कपड़े सुखाते देखा गया, जिसमें से कई एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के शॉर्ट्स थे। एक बार तो निक्की तंबोली को शॉर्ट्स के लिए अन्य कंटेस्टेंट से झगड़ते भी देखा गया।

निक्की ने की खुलकर बात
अपनी अदाओं और आवज से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली निक्की तंबोली ने बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद शॉर्ट्स के पीछे की कहानी शेयर की है। उनका कहना है कि वह अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को काफी मिस कर रही थीं, शॉर्ट्स को लेकर लड़ाई के पीछे कोई पब्लिक स्टंट नहीं था। निक्की तंबोली ने कई बार शो में उन शॉर्ट्स को पहना भी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में निक्की ने खुद के बारे में कई बातें बताई।

एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती थीं निक्की
उन्होंने कहा, 'खुद को हाइलाइट कैसे करना है, ये मुझे नहीं आता, मैं सच में उसे (एक्स-ब्वॉयफ्रेंड) को मिस कर रही थी। जब मैं बिग बॉस हाउस में जा रही थी तो मुझे पता था, मैं उन लोगों को बहुत याद करने वाली हूं जिनसे मैं प्यार करती हूं। इसलिए मैंने अपने पिता के पकड़े और एक्स ब्वॉयफ्रेंड शॉर्ट्स साथ ले गई थी।' निक्की ने बताया कि उनका बहुत पहले ब्रेकअप हुआ था, काफी समय से उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी को नहीं देखा।

वर्ल्ड फेमस हुआ एक्स-ब्वॉयफ्रेंड का निकर
निक्की ने बताया, 'बिग बॉस में जाने से पहले मैं अपने पिता के साथ रहती थी, उनको इतना मिस नहीं किया। लेकिन जब मैंने बिग बॉस में कई लोगों को देखा तो मुझे अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की याद आई, फिर मैंने सोचा चलो उसकी कपड़े ही पहन लेकिन वह दुनिया में मशहूर हो गया।' आपको बता दें कि निक्की तंबोली शो के बीच में बेघर हो गई थीं लेकिन फैंस कि डिमांड पर उन्हें फिर से वापस लाया गया।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस सीजन 15 की तैयारियां शुरू, जानें आप कैसे बन सकते हैं कंटेस्टेंट












Click it and Unblock the Notifications