'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहीं निक्की तंबोली बोलीं- 'मैं कमजोर हो गई हूं...', आखिर क्यों कहा ऐसा?

'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहीं निक्की तंबोली बोलीं- 'मैं कमजोर हो गई हूं...', आखिर क्यों कहा ऐसा?

मुंबई, 18 जून: बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस निक्की तंबोली इन दिनों स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग के लिए केप टाउन में हैं। निक्की तंबोली ने कहा है कि वो शूटिंग के दौरान कमजोर महसूस कर रही हैं क्योंकि अभी भी वह अपने भाई के मौत के सदमे से नहीं निकल पाई हैं। निक्की तंबोली अपने भाई की मौत के 2 दिन बाद ही साउथ अफ्रीका केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग के लिए रवाना हो गई थीं। निक्की तंबोली ने अब कहा है कि अपने दुखी माता-पिता को पीछे छोड़कर केपटाउन आना आसान नहीं था और शो में इसी वजह से शो में प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है।

निक्की तंबोली ने कहा- मैं बहुत कमजोर पड़ रही हूं

निक्की तंबोली ने कहा- मैं बहुत कमजोर पड़ रही हूं

एक इंटरव्यू के दौरान निक्की तंबोली ने कहा, ''मैं अपने भाई की मौत के बाद अपने दुखी माता-पिता को पीछे छोड़कर केप टाउन गई ती और यह मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती रही है। असल में सच कहा जाए तो मैं इस शो की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं लेकिन क्योंकि जो कुछ भी मैं हाल के दिनों में मैंने महसूस किया कि मैं उससे बहुत कमजोर पड़ रही हूं। लोगों ने बिग बॉस में देखा है और वे जानते हैं कि मैं बहुत ज्यादा जिद्दी हूं लेकिन इस शो में पारिवारिक मुद्दों के कारण बहुत कमजोरी हुई है। शो की शूटिंग के दौरान मैं बहुत वीक महसूस कर रही हूं।''

'मेरे लिए इस दर्द से निकलना मुश्किल है...'

'मेरे लिए इस दर्द से निकलना मुश्किल है...'

निक्की तंबोली ने कहा, "जब मैं बिग बॉस कर रही थी, मेरे परिवार के साथ सब कुछ ठीक था इसलिए मैंने अपना पूरा ध्यान अच्छे से शो में दिया था। लेकिन इस बार मेरे लिए चीजें काफी मुश्किल हैं। मेरे भाई का 4 मई को निधन हुआ था और 6 मई को मैं केप टाउन खतरों के खिलाड़ी के लिए आ गई थी। जाहिर सी बात है कि दो दिनों के भीतर मैं खुश और ठीक नहीं हो सकती थी। उतने कम समय में मेरे लिए मजबूत होना संभव नहीं था। मेरे लिए इस दर्द और नुकसान से बाहर निकलना बिल्कुल आसान नहीं है। हालांकि लोग मुझे प्रोत्साहित कर रहे हैं कि मैं अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ जाऊं। लेकिन इस नुकसान से उबरने में मुझे समय लगेगा। मुझे पता है कि बहुत से लोगों को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन देखते हैं कि शो में क्या होता है।"

कोरोना से हुई थी निक्की के भाई की मौत

कोरोना से हुई थी निक्की के भाई की मौत

निक्की तंबोली के भाई की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी। निक्की ने पहले के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वह खतरों के खिलाड़ी 11 के साथ जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं। निक्की ने कहा था कि उनकी भाई की इच्छा थी कि वह खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लें। निक्की तंबोली भाई की मौत के बाद कई बार सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+