भाई की याद में किया इमोशनल पोस्ट निक्की तंबोली ने किया डिलीट, फिर बोलीं- 'मुझे पता है, अब कुछ भी...'
भाई की याद में किया इमोशनल पोस्ट निक्की तंबोली ने किया डिलीट, फिर बोलीं- 'मुझे पता है, अब कुछ भी...'
मुंबई, 11 मई: बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के भाई का मई के शुरुआती दिनों में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। भाई जतिन के निधन के 3 दिन बाद निक्की तंबोली एडवेंचर रिेएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन (साउथ अफ्रीका) रवाना हो गई थीं। निक्की ने कहा था कि उनके भाई चाहते थे कि वह खतरों के खिलाड़ी में जाएं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने भाई को लगातार याद कर पोस्ट कर रही हैं। केपटाउन से अपवी फोटो शेयर करने को लेकर निक्की तंबोली को काफी ट्रोल भी किया गया था। जिसके बाद निक्की ने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया था और भाई की याद में निक्की ने एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा था। निक्की ने लिखा था, हर दिन सोने के लिए रोती हूं। निक्की तंबोली ने भाई की याद में लिखा ये पोस्ट अब डिलीट कर दिया है।

भाई की याद में किया पोस्ट डिलीट कर निक्की ने अब लिखी ये बात
निक्की तंबोली ने 09 मई की देर रात भाई जतिन की याद में एक लंबा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि भाई के जाने के बाद वह इन दिनों कितनी दुखी हैं। लेकिन निक्की ने अब इस पोस्ट को डिलीट कर लिखा है, ''मेरे लाखों शब्द अब तुम्हे वापस नहीं ला सकते हैं। मुझे पता है कि क्योंकि मैंने इसकी बहुत ज्यादा कोशिश की। ना ही मेरे मिलियन आंसू तुम्हें वापस ला सकते हैं।मैं ये जानती हूं कि क्योंकि मैं रोई हूं।''

निक्की ने डिलीट किए हुए पोस्ट में क्या लिखा था?
निक्की तंबोली ने लिखा था, मुझे अपने भाई की बहुत याद आती है और मैं सोने की कोशिश में लगभग हर रात उसे याद कर रोती हूं। कुछ लोग जिन्हें मैं जानती हूं, उन्होंने मुझे कहा कि उनके जाने का वक्त हो गया था। और मुझे खुशी होनी चाहिए कि वह अब इमोशनल दर्द में नहीं हैं, बीमाीर भी नहीं हैं। अब मुझे उसे जाने देना होगा, लेकिन मेरा मन यह स्वीकार नहीं करना चाहता है। मैं बस चाहती हूं कि किसी भी तरह से मैं अपने भाई से बात कर सकूं। लेकिन मेरी बात कोई नहीं समझता है। हम भाई-बहन एक-दूसरे के बहुत करीब थे। अब जब मैं अपनी आगे की जिंदगी को देखती हूं तो लगता है कि अब वह मेरे साथ कभी नहीं होगा।'' निक्की ने अपने इस पोस्ट के साथ ही अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।

निक्की तंबोली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन जाने के बाद निक्की ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसको लेकर उनको जमकर ट्रोल किया गया था। निक्की ने खुद बताया था कि भाई जतिन की मौत के कुछ दिनों बाद ही उनकी फोटो पर लोग हेट कमेंट कर रहे थे।
निक्की ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, ''कुछ बेवकूफ लोग मेरी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि 'मेरे भाई के निधन के अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और आपको शर्म नहीं आ रही हैं कि आप एन्जॉय कर रही हैं।' लेकिन मैं इन बेवकूफों को बताना चाहती हूं कि मेरी भी जिंदगी है, मुझे भी खुश रहने का हक है। अगर अपने लिए नहीं तो अपने भाई के लिए ही सही क्यों मेरे भाई को पसंद था कि मैं खुश रहूं। ये लोग जिनके पास कोई काम नहीं सिर्फ कमेंट कर निगेटिविटी फैलाते रहे हैं। मैं आप सभी लोगों से गुजारिश करती हूं कि आप अपने सपनों को पूरा करने में लग जाएं। इससे आपके माता-पिता और आपके करीबी खुश होंगे।''












Click it and Unblock the Notifications