Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#MeToo पूर्व मिस इंडिया बोलीं- गेट खोलते ही नवाजुद्दीन ने मुझे जकड़ लिया और फिर...

मुंबई। #Me Too कैपेंन के तहत बॉलीवुड समेत तमाम सेक्टर में यौन शोषण, छेड़खानी के खुलासे हो रहे हैं। लड़कियां इस कैंपेन की मदद से हिम्मत जुटाकर उन लोगों के नाम सामने ला रही है, जिन्होंने काम के नाम पर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की। इस कैपेंन में कई बड़े नामों का खुलासा हो चुका है। अब एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम सामने आया है। अब इसी कड़ी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कथित एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूर्व मिस इंडिया निहारिका ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए है।

 पूर्व मिस इंडिया ने किया खुलासा

पूर्व मिस इंडिया ने किया खुलासा

पूर्व मिस इंडिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका ने पत्रकार संध्या मेनन के ट्वीट के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। निहारिका ने अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार और साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निहारिका ने लिखा है कि एक सुबह जब मैं घर पर थी, नवाज रातभर शूटिंग के बाद फ्री हुए थे। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट पर बुलाया, लेकिन जैसे ही मैंने दरवाजा खोला तो उन्होंने मुझे कस कर पकड़ लिया। वो मुझे किस करने लगे, लेकिन काफी धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी पकड़ से छूटी। बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

 निर्माता भूषण कुमार पर भी आरोप

निर्माता भूषण कुमार पर भी आरोप

निहारिका ने अपने मॉडल बनने का अनुभव साझा करते हुए एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित करने के लिए चुनौतियों का जिक्र किया है। निहारिका ने लिखा है कि जब उन्हें उनकी पहली फिल्म ऑफर हुई थी तो निर्माता भूषण कुमार ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और अपनी फिल्म 'अ न्यू लव स्टोरी' के लिए साइ किया। उन्होंने एक लिफाफा दिया, जिमें 1000 के नोट थे। देर रात भूषण कुमार ने निहारिका को मैसेज किया कि 'मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं।' निहारिका ने बताया कि उसने इस मैसेज के जवाब में लिखा कि 'जरूर, डबल डेट पर चलते हैं। आप अपनी पत्नी को लाइये और मैं अपने बॉयफ्रेंड को लाऊंगी।' निहारिका बताती है कि इसके बाद भूषण कुमार का कोई रिप्लाई नहीं आया।

 खत्म कर दिए रिश्ते

खत्म कर दिए रिश्ते

2005 में मिस इंडिया का ताज हासिल करने वाली निहारिका कहती हैं कि नवाज ने मुझसे कहा कि उनका सपना है कि परेश रावल और मनोज वाजपयी की तरह उनकी पत्नी भी मिस इंडिया या एक्ट्रेस हो। उन्होंने कहा कि लेकिन जब मुझे पता चला कि वो झूठ बोल रहे हैं तो उन्होंने अपने रिश्ते खत्म कर दिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+