VIDEO: प्रियंका-निक की शादी की तैयारियां शुरू, मुंबई में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन में दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के लिए निक जोनस भारत भी पहुंच चुके हैं।

Nickyanka

नई दिल्ली। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन में दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के लिए निक जोनस भारत भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में दोनों तरफ तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। मुंबई में प्रियंका का घर भी शादी के लिए सज गया है। उनकी बिल्डिंग को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है, जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

दो रस्मों से शादी करेंगे प्रियंका और निक

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में प्रियंका के घर को खूबसूरत लाइटों से सजा देखा जा सकता है। दोनों ही इस वक्त मुंबई में हैं और वहीं से जोधपुर शादी के लिए निकलेंगे। प्रियंका और निक की शादी के कार्यक्रम 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। दोनों 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 2 दिसंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी होगी, वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रस्मों से दोनों शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी और क्रिश्चियन शादी के लिए उन्होंने राफ लॉरेन को चुना है।

शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में होगा रिसेप्शन

शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में होगा रिसेप्शन

जोधपुर में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा दो रिसेप्शन देंगी। इसमें से एक रिसेप्शन मुंबई में उनके फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो उनके अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन फिर इस साल मई में इस रिश्ते पर मुहर लग गई।

अगस्त में मुंबई में हुआ था दोनों का रोका

निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने तभी सगाई कर ली। दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मुंबई स्थित प्रियंका के घर पंजाबी रीति-रिवाज से रोके की रस्में हुई थीं, जिसमें शामिल होने निक के पेरेंट्स भी भारत आए थे। रोका सेरेमनी में केवल दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। उसी शाम प्रियंका ने अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+