प्रियंका-निक की शाही शादी के बाद घर लौट रहे मेहमान, एयरपोर्ट पर दिखे परिणीति और केविन जोनस

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे। प्रियंका-निक ने ईसाई और हिंदु रीति-रिवाज से एकदम शाही अंदाज में शादी की। शादी के तीन दिन के जश्न के बाद अब सभी मेहमानों ने एक-एक कर विदाई लेनी शुरू कर दी है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra & Nick Joans Wedding: Guest back from Jodhpur; Check Out | FilmiBeat
    Priyanka Chopra, Parineeti Chopra

    जोधपुर। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे। प्रियंका-निक ने ईसाई और हिंदु रीति-रिवाज से एकदम शाही अंदाज में शादी की। शादी के तीन दिन के जश्न के बाद अब सभी मेहमानों ने एक-एक कर विदाई लेनी शुरू कर दी है। सबसे पहले जोधपुर से निकलने वालों में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और जेठ केविन जोनस हैं।

    अपने परिवार के साथ मुंबई रवाना हुईं परिणीति

    अपने परिवार के साथ मुंबई रवाना हुईं परिणीति

    परिणीति चोपड़ा को उनके पूरे परिवार के साथ सोमवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। परिणीति सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं, लेकिन उनके माता-पिता ने मीडिया से बातचीत कर शादी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी काफी शाही थी और सभी का बहुत प्यार मिला। परिणीति की मां ने कहा कि ये शादी दो संस्कृति का एकदम सही मिश्रण थी।

    निक के भाई और हॉलीवुड के दोस्त भी दिखे

    निक के भाई और हॉलीवुड के दोस्त भी दिखे

    इनके अलावा एयरपोर्ट पर निक जोनस के सबसे बड़े भाई केविन जोनस को भी जोधपुर से रवाना होते हुए देखा गया। केविन अपनी पत्नी डेनियल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। वहीं एयरपोर्ट पर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े, एक्ट्रेस-होस्ट अनुषा दांडेकर और प्रियंका के हॉलीवुड दोस्तों को भी देखा गया। प्रियंका और निक की शादी का जश्न जोधपुर के उमेद भवन में पूरे तीन दिन चला।

    शादी की तस्वीरों के इंतजार में बेसब्र फैंस

    शादी की तस्वीरों के इंतजार में बेसब्र फैंस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई। प्रियंका और निक ने शादी से पहले की रस्मों- हल्दी और संगीत की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। अब फैंस बेसब्री से शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+