निया शर्मा के फॉलोवर्स हुए 6 मिलियन के पार तो झूम-झूम के नाचीं, हॉट डांस का वीडियो वायरल
मुंबई। एक्ट्रेस निया शर्मा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसको लेकर वो चर्चा में भी बनी रहती हैं। निया ने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में निया जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर छह मिलियन (60 लाख) फॉलोवर्स का आंकड़ा छूने की खुशी में उन्होंने ये डांस किया है और वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सभी का शुक्रिया भी किया है।

रेड जैकेट और शॉर्ट में निया का डांस
निया शर्मा अपने इस नए वीडियो में साथी डांसर के साथ 'यू कैन टेल मी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह रेड जैकेट और शॉर्ट में हैं। निया का बोल्ड अंदाज में ये डांस उनके फैंस को पसंद भी आ रहा है। उनके शेयर करते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कई लोगों ने तो ये तक लिखा है कि जल्दी ही आपके सात मिलियन फॉलोवर्स हो जाएं ताकि फिर से ऐसा डांस देखने को मिले।
डांस की खूब शौकीन हैं निया
निया अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से उनके डांस वीडियो काफी वायरल होते हैं। निया हाल ही में सफेग रंग के बैकलेस टॉप में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। उससे पहले रात में सड़क पर सहेली के साथ डांस का उनका वीडियो भी चर्चा में रहा था। उनके बोल्ड फोटोशूट भी खूब चर्चा में रहते हैं।

किस पर बोलने को लेकर भी चर्चा में निया
निया शर्मा ने वेबसीरीज 'ट्विस्टेड' में ईशा शर्मा के साथ लेस्बियन किस किया था। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में अपना तजुर्बा बताया है। निया ने कहा है कि ईशा शर्मा के साथ किस करना उन्हें बहुत मुश्किल लगा। निया ने कहा, मैं तो बहुत ही असहज महसूस कर रही थी। कई बार इसके लिए रीटेक लेना पड़ा। एक लड़की के साथ किसिंग सीन करने के बाद मुझे यकीन हुआ कि लड़कों को किस करना ज्यादा आसान है।
'मुझे अकेले कमरे में बुलाकर कहा, फिल्म में हीरोइन बनना है तो प्रोड्यूसर के साथ सो जाओ'












Click it and Unblock the Notifications