'मुझे कमरे में बुलाकर कहा, फिल्म में हीरोइन बनना है तो प्रोड्यूसर के साथ सो जाओ'

मुंबई। अंकिता लोखंडे टीवी से शुरुआत करने के बाद अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं। अंकिता इस समय एक्टिंग की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा हैं लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में उनको काम पाने के लिए असहज कर देने वाले सवालों का भी सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उनको फिल्म में हीरोइन बनने के लिए प्रोड्यूसर के साथ सोने तक के लिए कहा गया। अंकिता ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए इस वाकये का खुलासा किया है।

अंकिता ने बताया 15-16 साल पहले का अनुभव

अंकिता ने बताया 15-16 साल पहले का अनुभव

अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया था कि क्या उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीजों का सामना किया। इसके जवाब में अंकिता ने कहा कि हां उनके साथ ये हुआ है। अंकिता ने बताया कि 15-16 साल पहले जब करियर शुरू ही कर रही थीं तो उनसे कहा गया था कि अगर वो फिल्म प्रोड्यूसर के साथ सोती हैं तो उनको काम मिलेगा। ये साउथ की फिल्म के लिए कहा गया था।

अंकिता ने कर दिया था साफ मना

अंकिता ने कर दिया था साफ मना

अंकिता ने कहा, मैं तब काफी छोटी थी, 19-20 साल की उम्र रही होगी। एक्टिंग में करियर बनाने की कोशिश कर रही थी तो मुझे साउथ से फिल्म के लिए ऑफर आया। जब मैं इसके ऑडिशन के लिए पहुंची तो एक शख्स मुझे कमरे में बुलाकर ले गया और पूछा कि क्या मैं काम पाने के लिए कुछ समझौता कर लूंगी? मैंने पूछा कि किस तरह का समझौता करना होगा? इस पर उन्होंने पहले कहा कि रात में मुझे पार्टियां वगैरह करना। फिर उसने कहा कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा, तभी काम मिलेगा। इस पर अंकिता ने उससे कहा तो आप एक्टिंग के लिए क्यों बुला रहे हैं, साफ यही कहिए कि प्रोड्यूसर के साथ सोने के लिए लड़की चाहिए। अंकिता ने बताया कि इसके बाद वो तेजी से कमरे से निकल गईं।

अंकिता पवित्र रिश्ता से बन गई थीं टीवी का लोकप्रिय चेहरा

अंकिता पवित्र रिश्ता से बन गई थीं टीवी का लोकप्रिय चेहरा

अंकिता लोखंडे टीवी का बहुत मशहूर नाम रही हैं। फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं। अंकिता को टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। जिसमें वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखी थीं। निजी जिंदगी में भी सुशांत से रिश्ते को लेकर वो काफी चर्चा में रही थीं। टीवी पर अंकिता डांस शो झलक दिखला जा और कॉमेडी सर्कस में भी काम कर चुकी हैं। अंकिता बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+