NIA ने आईएसआईएस के 19 ठिकानों पर छापे मारकर 8 गुर्गो को किया अरेस्ट, आईईडी विस्फोट के मंसूबे को किया विफल
सोमवार को तड़के आईएसआईएस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनआईए ने चार राज्यों में आईएसआईएस के 19 स्थानों पर छापे मारे। कर्नाटक के बल्लारी में इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल से जुड़े आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आईईडी विस्फोट करने की योजना को विफल कर दिया गया है, महाराष्ट्र और दिल्ली में मुंबई और पुणे सहित चार राज्यों में 19 स्थानों पर आज सुबह छापेमारी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा।

जिन गुर्गों को एनआईए ने अरेस्ट किया है उनमें सरगना मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान भी शामिल था। इनकी गिरफ्तारी करके एनआईए ने आतंक को अंजाम देने की योजना को विशेषकर आईईडी विस्फोट विफल कर दिया गया।
छापे के दौरान गिरफ्तार किए गए आठ आईएसआईएस एजेंट प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के आतंक और आतंक से संबंधित वारदातों और गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने में शामिल थे। वे मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में काम कर रहे थे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस के जिन 19 ठिकानों पर सोमवार को सुबह-सुबह छापेमारी की उसमें सल्फर, पोटेशियम नाइट्रेट, चारकोल, गनपाउडर, चीनी और इथेनॉल जैसे विस्फोटक कच्चे माल, तेज धार वाले हथियार, बेहिसाब नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ-साथ स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।
एनआईए ने इन गिरफ्तारियों के दौरान जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उन लोगों की पहचान बल्लारी के मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान और सैयद समीर के रूप में हुई है। इनके अलावा कुल अरेस्ट किए आठ लोगों में मुंबई से अनस इकबाल शेख; बेंगलुरु से मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीउल्लाह उर्फ सामी और मोहम्मद मुजम्मिल दिल्ली से शायान रहमान उर्फ हुसैन और जमशेदपुर से मोहम्मद शाहबाज उर्फ जुल्फिकार उर्फ गुड्डु शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications