यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में 70 से अधिक ठिकानों पर NIA का छापा
एनआईए की टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार गैंगस्टर और उसके सिंडिकेट को लेकर यह छापेमारी तमाम राज्यों में कर रही है।

एनआईए की टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार गैंगस्टर और उसके सिंडिकेट को लेकर यह छापेमारी तमाम राज्यों में कर रही है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश के 70 से अधिक ठिकानों पर चल रही है। गैंगस्टर के गिरोह के खिलाफ एनआईए की यह बड़ी कार्रवाई है, जोकि 8 राज्यों में 70 से अधिक ठिकानों पर चल रही है। पंजाब में 30 से अधिक ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एनआईए की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।












Click it and Unblock the Notifications