आतंकी साजिश नहीं थी NIA अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के पीछे!
लखनऊ। तंजील अहमद की हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया है। सूत्रों की मानें तो तंजील अहमद के गांव के ही एक करीबी दिल्ली की दुकान पर कब्जे को लेकर चल रही रंजिश के चलते किराये के शूटरों से तंजील अहमद की हत्या करवायी गयी है।
पुलिस का दावा NIA अधिकारी तंजील अहमद का हत्यारा गिरफ्तार

पुलिस ने पल्सर बाइक को भी बरामद किया है जिससे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का दावा है कि तंजील अहमद की हत्या शूटर मुनीर ने की है जोकि बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर है और वह एमयू का पूर्व छात्र है। वहीं जिस दूसरे सख्श को पुलिस ने गिरफ्तार किय है उसका नाम रिवजान उर्फ रेहान है, रेहान ने पूछताछ में कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मुनीर हत्या करने जा रहा है।
सामने आया चश्मदीद, तंजील अहमद जिंदा थे, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
रिजवान का कहना है कि मुनीर ने उससे साथ चलने को कहा था। हालांकि अभी तक पुलिस का कोई भी आधिकारिक बयान इस मामले में नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से गिरफ्तरियां और शुरुआती पूछताछ में यह मामला सामने आया है उसे देखते हुए लग रहा है कि तंजील अहमद की आपसी रंजिश में हत्या की गयी है। उनकी हत्या के पीछे किसी आतंकी का हाथ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications