नार्को टेरर : NIA ने हिजबुल के आतंकियों के पास से बरामद किए 98 लाख रुपए
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के नार्को टेरर मामले में अपनी जांच के सिलसिले में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। चार्जशीट मोहाली में एनआईए स्पेशल कोर्ट में दायर की गई है। आरोप लगाया गया है कि आतंकी संगठन के पाकिस्तान स्थित कमांडरों ने प्रतिबंधित समूह के लिए भारत से धन जुटाने की साजिश रची थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें जम्मू कश्मीर का पुलवामा निवासी हिलाल अहमद, पंजाब के अमृतसर निवासी विक्रम सिंह, मनिंदर सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप सिंह और पंजाब के गुरदासपुर इलाके के निवासी जसवंत सिंह और रंजीत सिंह शामिल हैं। इन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अमृतसर निवासी इकबाल सिंह और अनंतनाग का रहने वाला जफर हुसैन भट्ट फरार बताए गए हैं।
एनआईए के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर बताया कि 25 अप्रैल, 2020 को 29 लाख रुपये के साथ हिलाल अहमद वागे की गिरफ्तारी से हिज्बुल मुजाहिदीन के नार्को-फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में मदद मिली। तंकवादी गिरोह पाकिस्तान में हवाला के जरिए तस्करी, बिक्री और कश्मीर में आतंकी मददगारों के जरिए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को तस्करी करता रहा है।
एनआईए ने अब तक अभियुक्तों से 98.5 लाख रुपये, 8 वाहन और 3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित हिजबुल कमांडरों और भारत में आतंकवादी गिरोह के बीच साजिश प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटाने के लिए थी। एक आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नाइकू, जम्मू-कश्मीर में इस साल 6 मई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications