हंदवाड़ा-नार्को टेरर केस: 1 महीने के अंदर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, 6 आरोपियों के नाम हैं शामिल
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हंदवाड़ा-नार्को टेरर मामले में शनिवार को चार्जशीट फाइल कर दी। ये चार्जशीट NIA कोर्ट जम्मू में फाइल की गई। इस चार्जशीट में एनआईए ने 6 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

1 महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल
आपको बता दें कि 11 नवंबर 2020 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में भारतीय सुरक्षा सुरक्षाबलों ने 6 लोगों को 21 किलो हीरोईन और 1.35 करोड़ रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपियों पर लगी ये धाराएं
NIA ने एक बयान में कहा कि केस संख्या RC-03/2020 / एनआईए / जेएमयू में 6 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट 1985 में धारा 8 बी, 21, 25 और 29 के तहत आईपीसी की धारा 120 बी और 17 के तहत आरोप-पत्र दाखिल कर दिया गया है।
चार्जशीट में इन 6 का नाम
आरोपपत्र में जिन 6 लोगों के नाम हैं, उनमें वसखुरा के रहने वाले 27 साल के अब्दुल मोमिन पीर, लरीबल के रहने वाले 50 साल के सईद इफ्तकार अंद्राबी, 20 वर्षीय इस्लाम इस्लाम-उल-हक, 40 वर्षीय अफाक अहमद वानी, सलीम अंद्राबी और मुनीर अहमद का नाम शामिल है। ये सभी कुपवाड़ा के ही रहने वाले हैं और हर कोई अच्छा काम भी करता है।












Click it and Unblock the Notifications