देश के 10 राज्यों में NIA, ED की रेड, PFI से जुड़े 100 से अधिक लोग गिरफ्तार
देश के 10 राज्यों में NIA, ED की रेड, PFI से जुड़े 100 से अधिक लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, 22 सितंबर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार देश के 10 से राज्यों में एक साथ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं के आवासों पर सबसे बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत छापेमारी की। अब तक पीएफआई से जुड़े 100 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एनआईए और ईडी राज्य पुलिस के साथ मिलकर कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल 100 से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
Recommended Video

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के शहरों में छापेमारी की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट में कहा, "एनआईए अब तक की अब तक की सबसे बड़ी जांच प्रक्रिया में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है। ये तलाशी आतंकवाद के वित्तपोषण, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और प्रतिबंधित संगठनों में लोगों को शामिल करने, कट्टरपंथी बनाने के लिए, कट्टरपंथी संगठन में शामिल लोगों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने वाले व्यक्तियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में छापेमारी की जा रही है।"
पीएफआई के राज्य और जिला स्तर के नेताओं के आवासों पर छापेमारी की गई है, जिसमें मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पीएफआई अध्यक्ष ओएमए सलाम का घर और पीएफआई दफ्तर भी शामिल है। छापेमारी शुरू होने के बाद से पीएफआई कार्यकर्ताओं ने आधी रात से विरोध प्रदर्शन किया है। कई शहरों में की जा रही छापेमारी के विरोध में पीएफआई और एसडीपीआई एक साथ आ गए हैं।
इससे पहले एनआईए ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मामले में 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications