दिल्ली-हरियाणा में NIA का क्रैकडाउन, गैंगस्टर-आतंकवादियों की सांठगांठ से जुड़ी 5 संपत्तियां कुर्क

एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टार सांठ-गांठ को लेकर कार्रवाई की है। एजेंसी ने पांच अहम संपत्तियां कुर्क की हैं।

delhi

आतंकवादी-गैंगस्टर और ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा अभियान चला रखा है। जिसके तहत शनिवार को दिल्ली और हरियाणा में क्रैकडाउन हुआ। इसके तहत दोनों राज्यों में पांच संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इसमें चार हरियाण और एक दिल्ली में अटैच की गईं। जांच में पता चला था कि आतंकवाद के पैसे का इस्तेमाल इन संपत्तियों में हुआ था।

जांच एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में आसिफ खान का एक घर अटैच किया गया है। साथ ही सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू की तीन जगहों पर घर और कृषि भूमि जब्त की गई। ये हरियाणा में थी। एजेंसी को पता चला कि इन संपत्तियों में आतंकवाद से मिले पैसे का इस्तेमाल हुआ था। आसिफ खान गैंगस्टरों को हथियार और अन्य सामग्री मुहैया करवा रहा था, जबकि सुरेंद्र कई माफिया का करीबी है। जिसमें नरेश सेठी, अनिल चिप्पी, राजू बसोदी आदि का नाम शामिल है। इन लोगों को पहले ही एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था।

सुरेंद्र हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के कई आपराधिक मामलों में भी शामिल है। फर्जी तरीके से उनसे जो पैसे कमाए थे, उसका इस्तेमाल रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में किया। एनआईए अभी आतंक और माफिया नेटवर्क के खिलाफ अभियान चला रही। जिसके तहत इससे प्राप्त आय से जुड़ी संपत्तियों को नष्ट किया जाएगा। आने वाले दिनों में ये अभियान और ज्यादा तेज होगा।

UAPA के तहत तीन मामले
आपको बता दें कि अगस्त 2022 में एनआईए ने तीन प्रमुख अपराध सिंडिकेट के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत तीन मामले दर्ज किए। इन सिंडिकेट ने देश के उत्तरी राज्यों में अपना आपराधिक नेटवर्क फैला रखा है। इसके साथ ही इन्होंने फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग की। उनके खिलाफ जबरन वसूली के भी कई मामले हैं। ये सिंडिकेट कथित तौर पर महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियानी और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी आयोजक संदीप नंगल अंबिया की हत्या में भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+