100 डॉलर प्रति महीना की सैलरी पर आईएसआईएस के लिए काम करने वाला गिरफ्तार

तमिलनाडु। एनआईए ने आईएसआई के कैंप में ट्रनिंग ले चुके एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो केरल में कुछ खास लोगों को निशाना बनाने की फिराक में था।

isis


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने तमिलनाडु में तिरुनेलवेली के रहने वाले सुबहानी हाजा मोइदीन को बुधवार को गिरफ्तार किया है। सुब्हानी इराक में आईएसआईएस के लिए ट्रेनिंग ले चुका है।

एनआईए के मुताबिक, सुब्हानी का इरादा केरल के न्यायाधीशों और विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाने का था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि आरोपी ने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी और वह तमिलनाडु में पटाखा कारखानों से रासायनिक विस्फोटक जमा करने की योजना बना रहा था।

जांच एंजेसी के मुताबिक, सुब्हानी को सोशल मीडिया के जरिये ही आतंकी संगठन ने प्रभावित किया गया और आईएसआईएस में उसकी भर्ती की गयी।

इंस्ताबुल केै रास्ते पहुंचा इराक

सुब्हानी चेन्नई से इंस्ताबुल गया था। इंस्ताबुल पहुंचने के बाद वह कुछ और लोगों के साथ मिलकर आतंकी संगठन के नियंत्रण वाले इराकी क्षेत्र में चला गया। जहां उसे बाकायदा ट्रेनिंग दी गई। उसको वहां 100 डॉलर प्रति महीना की तनख्वाह पर रखा गया।

31 साल के सुब्हानी ने 2015 में अप्रैल से सितंबर के बीच आईएसआईएस के लिए काम किया लेकिन वो जल्दी ही वहां से लौट आया। आईएसआईएस के कैंप में रहते हुए एक हमले में उसके दो साथी मारे गए और वह भी बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद वो वहां से आने के प्रयास करने लगा।

मोइदीन सुब्हानी ने जब वहां से आने का प्रयास किया तो उसे आईएसआईएस ने कैद कर लिया। कुछ महीने की कैद के बाद उसको रिहा कर दिया गया, ऐसा उसकी घायल अवस्था को देखते हुए किया गया।

भारत लौटकर इंटरनेट के जरिए किया आततंकियों से संपर्क

सुब्हानी ने बताया है कि इराक से वह सीमा पार कर तुर्की और फिर वहां से मुंबई पहुंचा। इसके बाद वो केरल पहुंचा और वहां एक दुकान पर नौकरी करने लगा।

एनआईए के मुताबिक, इंटरनेट की मदद से सुब्हानी ने फिर से आईएसआईएस से संपर्क किया और शिवकाशी से विस्फोटक सामग्रियां जुटाने लगा।

एनआईए के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से आतंकी संगठन के बारे में कुछ अहम जानकारियाम मिलने की उम्मीद है, जिससे पता चलेगा कि ये संगठन कैसे देश के युवाओं तक पहुंच रहा है और युवाओं को बरगला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+