एनआईए ने झारखंड से गिरफ्तार किया बर्दवान ब्लास्ट का मास्टरमाइंड
रांची। शनिवार को एक बड़ी सफलता के तहत नेशनल इनवेस्टिगेटिं एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड से बर्दवान ब्लास्ट के मास्टरमाइंड रेजाउल करीम को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए की एक टीम को झारखंड के लिए रवाना किया गया था जहां रेजाउल को हिरासत में लिया गया।

मालदा में रेजाउल के घर से ही 39 आईईउी और एक लैपटॉप मिला था। खान को इस ब्लास्ट के बारे में एक दूसरे मास्टरमाइंड साजिद के बारे में जानकारी मिली थी। बताया जाता है कि रेजाउल ने सारे सुबूतों को खत्म कर दिया था और इसके बाद बाकी ऑपरेटिव्स के साथ वह झारखंड भाग गया था।
आपको बता दें कि 2 अक्टूबर 2014 को पश्चिम बंगाल के बर्दवान में एक घर में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट की जांच एनआईए को सौंपी गई और जांच में कई बातें सामने आईं।
कई बिंदुओं में सबसे खास बात थी इन ब्लास्ट में बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन का एक ऐसी साजिश में शामिल होना था जिसका संबंध बांग्लादेश की सरकार का तख्तापलट करना था।












Click it and Unblock the Notifications