यूपी के संदिग्ध आतंकी मौलवी को एनआईए ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले मौलवी अब्दुस सामी काजमी को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मौलवी है। काजमी पर लोगों को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आरोप था। वह दिल्ली के सीलमुपर इलाके में रहता था। स्पेशल एनआईएस कोर्ट ने काजमी को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

NIA arrest suspected Maulvi for instigating terrorist activities in India

एनआईए की मानें तो मौलवी के खिलाफ भड़काऊ तकरीरें देने का आरोप है वह कई वेबसाइट के माध्यम से तकरीरें अपलोड़ करता था और लोगों को भड़काता था। ना सिर्फ इंटरनेट पर बल्कि काजमी देश के कई हिस्सों मे युवाओं को आतंकी गतिविधि को अंजाम देने के लिए भड़का रहा था। वह कई मदरसा और ट्रस्ट भी चलाता था।

जानकारी के अनुसार मलेशियाई मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अहमद फहीम बिन हमाद अवांग को आतंकी गतिविधि में लिप्त होने के संदेह की वजह से दिल्ली के एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया। फहीम के लैपटाप में कई जिहादी लिटरेचर सहित आईएस से संबंधित दस्तावेज मिले थे। जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के पर्थ वापस भेज दिया गया। खुफिया विभाग की मानें तो वह भारत में कई आला अधिकारियों से मीटिंग करने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+