अतीक- अशरफ की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान, मांगी यूपी पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट
यूपी के प्रयागराज में हुई गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में हात्या को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक नोटिस भेजा है। जिसमें गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या सके जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। एनएचआरसी ने ये नोटिस उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और प्रयागराज के आयुक्त को जारी किया है।
एनएचआरसी ने राज्य पुलिस को चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। NHRC ने एक बयान में कहा, " 15 अप्रैल, 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो भाइयों अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस हिरासत में बदमाशों द्वारा मारे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायतों का संज्ञान लिया है।"
यूपी पुलिस और प्रयागराज कमिश्नर को भेजे गए नोटिस में अतीक हत्याकांड से जुड़े कई अपडेट अयोग ने मांगे हैं। एनएचआरसी ने कई विंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें मौत के सभी पहलुओं (गिरफ्तारी/हिरासत के लिए समय, स्थान और कारण सहित), शिकायत की प्रति और मृतक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी, गिरफ्तारी वारंट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो कैसेट/पोस्ट मॉर्टम परीक्षा की सीडी के विवरण के साथ विसरा की रासायनिक और हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट (यदि किया गया हो), FSL रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु का अंतिम कारण और Cr.PC एक्ट 2005 के अधिनियम 25 (u/s 176(1-A) के तहत संशोधित मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बता दें कि रविवार को प्रयागराज में तीन शूटरों- अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी ने प्रेस के लोगों के रूप में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मार दी। अतीक और अशरफ की हत्या उस वक्त जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस अस्पताल ले जा रही थी। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अतीक अहमद के शरीर पर आठ बार गोली मारी गई थी, उसके सिर, गर्दन और सीने में गोली के निशान पाए गए। जबकि अशरफ को पांच गोलियां लगीं।












Click it and Unblock the Notifications