आज से महंगा हुई एक्सप्रेसवे-हाईवे पर सफर, NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी
एक्सप्रेस वे और हाईवे पर गाड़ी चलाना किसे नहीं पसंद है। लेकिन अब एक्सप्रेस वे और हाईवे पर गाड़ी चलाना महंगा पड़ेगा। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आज यानि 3 जून से एक्सप्रेस वे और हाईवे का टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है।
देशभर में आज से एक्सप्रेस वे पर तकरीबन 5 फीसदी अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा। हालांकि इस बढ़े हुए टोल टैक्स को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब जबकि 1 जून को चुनाव समाप्त हो गए हैं तो एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया है।

एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स को होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर महंगाई को देखते हुए बढ़ाया गया है। देश में तकरीबन 855 यूजर फी प्लाजा नेशनल हाईवे पर हैं, जहां पर गाड़ी चलाने पर लोगों को टोल टैक्स देना पड़ता है।
देश के 855 टोल प्लाजा में से 675 टोल प्लाजा सार्वजनिक वित्त पोषित यानि प्राइवेट एजेंसी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं जबकि 180 टोल प्लाजा रियायती दर पर चलाए जा रहे हैं।
कितना बढ़ा शुल्क
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की बात करें तो यहां चार पहिया वाहनों के लिए टोल फीस 5-10 रुपए बढ़ गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए 45-65 रुपए का टोल बढ़ गया है।
मासिक पास वालों पर भी बढ़ा बोझ
इसके साथ ही स्थानीय वाहनों के लिए मासिक पास का शुल्क भी बढ़ गया है। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को 330 रुपए में अनलिमिटेड ट्रिप दी जा रही थी, लेकिन अब उन्हें 340 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं 20 किलोमीटर से अधिक दायरे वाले वाहनों को 50 ट्रिप के लिए 1820 की बजाए 1865 रुपए देना होगा।
दुनिया का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क भारत में
गौर करने वाली बात है कि भारत ने पिछले एक दशक में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार पर अरबों डॉलर का निवेश किया है। देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 1.46 लाख किलोमीटर हो गई है,जोकि दुनिया का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है।












Click it and Unblock the Notifications