हेमा मालिनी के भीख वाले बयान पर भड़का NGO कहा, विधवाओं पर आंच नहीं आने देंगे
मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी से मथुरा की सांसद हेमा मालिनी की तरफ से वृंदावन की विधवाओं पर दिया गए बयान को सरकारी संगठनों ने असंवेदनशील करार दिया है। संगठनों ने कहा है कि वे इन विधवाओं पर आंच नहीं आने देंगे और उनके भीतर घर कर चुके डर को भी बाहर निकालेंगे। उल्लेखनीय है कि अपने दो दिवसीय दौरे पर मथुरा-वृंदावन आईं हेमा मालिनी ने कहा बुधवार को कहा था कि दूसरे राज्यों से आई महिलाओं को भीख मांगने की आदत पड़ गई है।

वृंदावन में चौदह साल पहले विधवा आश्रम 'आमार बाडी' (अब मां धाम) की स्थापना करने वाले 'गिल्ड आफ सर्विस' एनजीओ की संस्थापक अध्यक्ष डाक्टर वी मोहिनी गिरी ने कहा कि हेमा ने इस बयान से हजारों विधवाओं की उम्मीदें तोड दी हैं। उन्होंने कहा, यह बेहद असंवेदनशील बयान है। क्या विधवाओं की कोई गरिमा नहीं होती। कल को मुझसे कहा जायेगा कि तुम विधवा हो और दिल्ली छोडकर आंध्रप्रदेश लौट जाओ तो मैं क्या करुंगी। इस तरह का बर्ताव कहां तक जायज है।












Click it and Unblock the Notifications