उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा का सस्पेंस कायम, कोई नाम नहीं आया आगे

देश के अगले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तेज हुई चर्चा, भाजपा कई उम्मीदवारों के नाम पर कर रही है विचार, अभी तक नहीं आया है कोई भी नाम आगे

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद अब देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी देश के अगले उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की तलाश में जुट गई है, इसके लिए कई नामों पर विचार हो रहा है। माना जा रहा है कि जिन नामों पर विचार किया जा रहा है उसमें एक राइट विंग विचारधारा के उम्मीदवार पर भी पार्टी विचार कर रही है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा का सस्पेंस कायम, कोई नाम नहीँ आया आगे
पीएम के लौटने के बाद शुरू होगा मंथन
भाजपा की ओर से किसी भी नाम को अभी तक आगे नहीं बढ़ाया गया है और ना ही मीडिया में किसी नाम को लेकर चर्चा है। अभी तक किसी भी नाम को लेकर पार्टी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा पीएम मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद शुरू हो सकती है। भाजपा के सूत्र का कहना है कि पीएम मोदी के रविवार को विदेश यात्रा से लौटेंगे उसके बाद उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार पर चर्चा होगी।

मौजूदा सांसद को ही बनाया जा सकता है उम्मीदवार
सूत्रों की मानें तो भाजपा किसी मौजूदा सांसद को ही उपराष्ट्रपति बनाएगी, जोकि राज्य सभा या लोकसभा में से किसी भी सदन का सदस्य हो सकता है और जिसे संसदीय व्यवस्था का बेहतर अनुभव हो। भाजपा के लिए उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार काफी अहम होगा क्योंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा का भी चैयरमैन होगा। ऐसे में भाजपा कई विकल्पों को तलाश रही है। शुरुआत में यह भी बात सामने आई थी कि पार्टी वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन पार्टी ने बाद में इस विकल्प से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख की घोषणा की थी, 18 जुलाई उम्मीदवार के आवेदन के लिए आखिरी तारीख है, जबकि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 5 अगस्त को होगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+