Baba Ramdev ने ऐसा क्या कहा? सोशल मीडिया यूजर्स हुए खुश, बोले- "हम वहां गुरुकुल बनाएंगे, पाक के टुकड़े होंगे"
Baba Ramdev: जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। भारत पाकिस्तान पर कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर दबाब बढ़ाता जा रहा है। इसके साथ ही भारत की तीनों जल, थल और वायु सेनाओं ने सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके बाद पाकिस्तान को युद्ध का खौफ सता रहा है।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। बाबा रामदेव ने पाकिस्तान के कराची में तीसरा गुरुकुल बनाने की बात कही है और कहा पाकिस्तान युद्ध में चार दिन भी भारत के सामने नहीं टिक सकता। जिसके बाद बाबा रामदेव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व जागृति मिशन के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और सिद्धांसु महाराज की मौजूदगी में बोली। इसके बाद सोमवार को भी मीडिया के सामने बाबा रामदेव ने अपने बयान को दोहराया।
"कराची, लाहौर में गुरुकुल में बनाना पड़ेगा"
बाबा रामदेव ने कहा "आज सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में सभी गुरुओं और सनातनियों की मौजूदगी में सुधांशु महाराज ने गुरुकुल खोलने की बात कही। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में एक कराची और एक लाहौर में गुरुकुल बनाना पड़ेगा।"
"पाकिस्तान चार दिन भी भारत के सामने टिक नहीं सकता"
बाबा रामदेव ने आगे कहा "पाकिस्तान अपने आप टूटने वाला है। बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं। पाक अधिकृत कश्मीर की हालत और खराब है। पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है वह युद्ध में चार दिन भी भारत के सामने टिक नहीं सकता।"
सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स?
कल्याणी अंबेडकर नाम की यूजर ने लिखा "पाकिस्तान टूटने की कगार पर है.....बिलकुल हम जल्द कराची और लाहौर में गुरुकुल बनाएंगे!"
"पाकिस्तान बहुत जल्द टुकड़ों में टूट जाएगा"
एक यूजर ने फायर वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा " जल्द पाकिस्तान टुकड़ों में टूट जाएगा। कुछ ही दिनों में हमें कराची और लाहौर में अगला गुरुकुल बनाना पड़ सकता है। बाबा रामदेव।"
"पाकिस्तान बहुत जल्द ही टुकड़ों में टूट जाएगा"
एक यूजर ने लिखा "बलूचिस्तान और खैबर पख़्तून आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं कुछ ही दिनों कराची लाहौर में अगला गुरुकुल बनाना पड़ सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा "हां यदि भारत जवाबी कार्रवाई करता है तो बलूचिक्सान और खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान से अलग देश बन जाएंगा।"
#WATCH | Delhi: Yog guru Baba Ramdev says, "...I think that in a few days we will have to build the next Gurukul in Karachi and another in Lahore. Pakistan is going to break on its own. Pakhtun, the people of Balochistan, are demanding their independence. The situation in POK is… pic.twitter.com/Qivx5ensvr
— ANI (@ANI) May 4, 2025
पाकिस्तान के टुकड़े होने वाले है
अगला गुरुकुल हम कराची और लाहौर में बनाएंगे
बाबा रामदेव🔥 भी मानते नहीं है,
मिया लॉर्ड्स से लेके जिहादी कंपनियों तक की बजाते रहते है ! #babaramdev #pakistan #india pic.twitter.com/1Q6WX2DxqQ
— Ex Shia Muslim News (@ExShiaMuslim) May 5, 2025
Watch - Pakistan very soon will break into PIECES.
Balochistan and Khyber Pakhtun are already revolting for Independence.
In a few days, we may have to build the next Gurukul in Karachi and Lahore.
– Baba Ramdev 🔥🔥#IndiaPakistanWar pic.twitter.com/cUL9ntvlTe
— Hinduism_and_Science (@Hinduism_sci) May 5, 2025












Click it and Unblock the Notifications