दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज, पढ़िए बस एक क्लिक में

नोटबंदी पर संसद में हंगामे का दौर जारी रहा। इस बीच सरकार ने कहा है कि प्लास्टिक के नोट लाए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नई दिल्ली। नोटबंदी पर संसद में हंगामे का दौर जारी रहा। इस बीच सरकार ने कहा है कि प्लास्टिक के नोट लाए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

capsule

अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में गिरफ्तारी

सबसे पहले बात आज की सबसे बड़ी खबर की सीबीआई ने इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्‍यागी को अगस्‍ता वेस्‍टलैंड केस में गिरफ्तार कर लिया है।

हेलीकॉप्‍टर डील में घूस के आरोपी पूर्व IAF चीफ त्‍यागी गिरफ्तार

हेलीकॉप्‍टर डील में घूस के आरोपी पूर्व IAF चीफ त्‍यागी गिरफ्तार

शुक्रवार को सीबीआई ने इंडियन एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्‍यागी को अगस्‍ता वेस्‍टलैंड केस में गिरफ्तार कर लिया है। त्‍यागी के अलावा गौतम खेतान और दिल्‍ली के वकील संजीव त्‍यागी उर्फ जूली त्‍यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इन तीनों को ही अगस्‍ता वेस्‍टलैंड चॉपर डील के केस में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन्‍हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 3600 करोड़ रुपए की कीमत से इटली की कंपनी अगस्‍ता वेस्‍टलैंड के साथ 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर्स को सप्‍लाई करने की डील की गई थी। वर्ष 2010 में यूपीए के काल में हुई यह डील उस समय चर्चा में आ गई जब इटलैयिन अथॉरिटीज ने कहा कि डील को हासिल करने के लिए घूस दी गई थी।

सरकार ने प्लास्टिक के नोट छापने का किया ऐलान

सरकार ने प्लास्टिक के नोट छापने का किया ऐलान

नोटबंदी के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने नए नोट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने बताया कि प्लास्टिक नोट छापने का फैसला ले लिया गया है और इसकी प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। प्लास्टिक के नोट के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था का इंतजाम भी शुरु हो गया है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में बताया कि प्लास्टिक नोट को छापने का फैसला लिया गया है।

नोटबंदी असंवैधानिक है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

नोटबंदी असंवैधानिक है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

देश में नोटबंदी का फैसला असंवैधानिक है या नहीं, इस पर फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट ने नौ सवाल तय किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अब 14 द‍िसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई मुख्‍य न्‍यायधीश टी एस ठाकुर की अध्‍यक्षता में तीन सदस्‍यीय बेंच कर रही है।

मुख्‍य न्‍यायाधीश टी एस ठाकुर ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल करते हुए कहा कि अगर आप 24000 रुपए हर सप्‍ताह निकालने की सुविधा एक व्‍यक्ति को नहीं दे पा रहे हैं तो ऐसा फैसला क्‍यों किया गया? केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार यह बताएं कि क्‍या जिला कॉपरेटिव बैंक में पुराने 500-1000 रुपए के नोटों को जमा किए जाने की अनुमति दी जा सकती है।

'अगर मुझे बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा'

'अगर मुझे बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार के नोटबंदी पर फैसले को वो अपना पक्ष रखना चाहते हैं। लेकिन संसद में उन्हें बोलने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर मुझे संसद में बोलने दिया गया तो भूकंप आ जाएगा।

बीजेपी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी की ओर से कहा गया कि जो 60 साल से घोटालों का केंद्र बने हुए थे, वो आज भूकंप की बात कर रहे हैं।

नोटबंदी पर संसद रही ठप

नोटबंदी पर संसद रही ठप

नोटबंदी को लेकर संसद में हंगामे का दौर जारी है। दोनों सदनों में शुक्रवार को एक बार फिर नोटबंदी पर हंगामा हुआ। जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र में एक भी दिन कार्यवाही ठीक से नहीं हो चल पाई है।

विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में बुलाने की मांग कर रहा है। लोकसभा में भारी हंगामे के बाद कार्यवाही 14 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई।

मुंबई टेस्ट: पहली पारी में टीम इंडिया ने बनाए एक विकेट पर 147 रन

मुंबई टेस्ट: पहली पारी में टीम इंडिया ने बनाए एक विकेट पर 147 रन

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है, मैच के दूसरे दिन पहली इनिंग में भारत ने 1 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। मुरली विजय (70) और चेतेश्वर पुजारा (47) क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को पहला झटका मोइन अली ने दिया। उन्होंने 24 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे केएल राहुल को बोल्ड किया।

इससे पहले भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 400 रन बनाए। जोस बटलर 76 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत के फिरकी गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला। अश्विन ने 6 और जडेजा ने 4 विकेट लिए।

अश्विन ने किया खास कारनामा

अश्विन ने किया खास कारनामा

भारत और इंग्लैंड के बीच में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की फिरकी के आगे अंग्रेज नतमस्तक हो गये हैं। इसी के साथ अश्विन ने अपने रिकॉर्ड में एक और कारनामा जोड़ लिया। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 6 विकेट हासिल करके कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की।

बता दें कि कपिल देव ने 131 मैचों में 23 बार 5 विकेट झटके थे। अश्विन यहां कपिल को पीछे छोड़ते ऐसा करने वाले इंडिया के तीसरे बेस्ट बॉलर बन गए हैं। अश्विन ने इसके लिए 43 टेस्‍ट ही लिए हैं। अब अश्विन के पास इंग्‍लैंड की दूसरी पारी में कपिल से आगे निकलने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+