Pics: अमिताभ बच्चन को मिला पद्म विभूषण
नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। पुरस्कारों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। आईये आपको दिखाते हैं इन यादगार पलों की तस्वीरें

अमिताभ बच्चन
आज प्रणब मुखर्जी ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को पद्मविभूषण से सम्मानित किया।

बच्चन परिवार
जिस समय यह अवार्ड अमिताभ बच्चन को मिल रहा था वहां पर उनका पूरा परिवार उपस्थित था।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने कुछ यूं इस अंदाज में सबका नमन किया।

अरविंद केजरीवाल
इस गणमान्य समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

अमिताभ बच्चन
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अमिताभ बच्चन ने यह अवार्ड लिया।












Click it and Unblock the Notifications