दीप-वीर की सामने आईं और भी तस्वीरें, परिवार संग कुछ यूं दिखी 'बाजीराव मस्तानी' की जोड़ी

मुंबई। दीप‍िका पादुकोण-रणवीर स‍िंह रव‍िवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे, दोनों को देखने के लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा थी क्योंकि दोनों ने अपनी शादी को लोगों और मीडिया दोनों से बहुत दूर रखा हुआ था, दोनों की शादी की मात्र दो ही तस्वीरें सामने आई थीं लेकिन अब कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है क्योंकि रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीप-वीर की शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दीपिका भवनानी परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

दीप-वीर की सामने आईं और भी तस्वीरें

दीप-वीर की सामने आईं और भी तस्वीरें

निताशा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हम और हमारे...' एक और तस्वीर न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है, इस तस्वीर में नई नवेली शादीशुदा दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी स्टाइलिस्ट शलीना नतानी, सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट गेब्रियल जॉर्जी समेत अन्य दोस्त व घरवाले दिख रहे हैं, यह दोनों तस्वीर 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रीवाज से शादी की बाद की है।

इटली में हुई दीप-वीर की शादी

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 14-15 नवंबर को शादी कर ली। इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।

पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज से हुई शादी

पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज से हुई शादी

मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

सास ने किया बहू का स्वागत

सास ने किया बहू का स्वागत

इटली में शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई में रणवीर सिंह के बंगले में रहेंगी, दोनों के स्वागत के लिए कल उनका घर दुल्हन की तरह सजाया गया था, रणवीर सिंह के घर पर उनकी मां ने अपनी बहू दीपिका का स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+