माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, रणवीर का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आईं दीपिका, देखें तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, दोनों ही सितारों की एक झलक पाने के लिए लोग बुरी तरह से बेताब नजर आए। आपको जानकर हैरत होगी कि दीपिका-रणवीर को आठ बजे सुबह एयरपोर्ट पर आना था लेकिन उनके इंतजार में सुबह 6 बजे से लोग एयरपोर्ट के बाहर भीड़ लगाए बैठे थे। एयरपोर्ट के अंदर की तस्वीरों में तो दीपिका सिंपल लुक में दिख रही थीं लेकिन एयरपोर्ट के बाहर आते ही वो नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आईं।

माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, रणवीर संग दिखीं दीपिका
वो गोल्डन से सलवार-कमीज के साथ हैवी दुपट्टे और भारी-भरकम ज्वैलरी के साथ अपने पति रणवीर सिंह का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आती नजर आईं, हाथों की मेंहदी और चूड़ा, माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दीपिका बहुत ज्यादा ही आकर्षक लग रही थीं।

पति रणवीर सिंह भी काफी डैशिंग दिख रहे थे
तो वहीं उनके पति रणवीर सिंह भी कुछ कम नहीं दिख रहे थे, रणवीर सिंह सफेद कुर्ता-पजामा और पिंक जैकेट पहने नजर आए, दोनों ही सितारों ने हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया।

14-15 नवंबर को दीप-वीर ने की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी की दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ 14-15 नवंबर को सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए, दोनों के चाहने वालों को इन दोनों की शादी की तस्वीरों का काफी इंतजार करना पड़ा, इस शादी में काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज से हुई ये शादी
मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

सास ने किया दीपिका का स्वागत
इटली में शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई में रणवीर सिंह के बंगले में रहेंगी, दोनों के स्वागत के लिए इस वक्त उनका घर दुल्हन की तरह सजाया गया है, घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिसके बाद घर की खूबसूरती देखते ही बनती है। रणवीर सिंह के घर पर उनकी मां ने अपनी बहू दीपिका का स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications