अंतिम संस्कार से पहले बोल उठा नवजात, डॉक्टरों ने बताया था डेड

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद नवजात शिशु के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने देखा की नवजात हरकत कर रहा है।

नई दिल्ली। लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रविवार को तेलंगाना के वारंगल जिले में एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया नवजात शिशु, अंतिम संस्कार के पहले जीवित पाया गया। घटना के सामने आने के बाद से डॉक्टर बहानेबाजी करने लगे।

अंतिम संस्कार से पहले बोल उठा नवजात, डॉक्टरों ने बताया था डेड

एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद नवजात शिशु के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने देखा की नवजात हरकत कर रहा है। परिजन जल्दबाजी में नवजात को फिर से अस्पताल लेकर गए। जहां बच्चे का इलाज शुरू हुआ। इलाज शुरू होने के कुछ घंटों बाद नवजात को फिर से मृत घोषित कर दिया गया। जब इस लापरवाही को लेकर अस्पताल के डॉकिटरों से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि ईसीजी मशीन सुबह सुबह काम नहीं कर रही थी।

पिछले महीने भी इसी तरह का एक मामला दिल्ली में सामने आया था। दिल्ली के बद्दरपुर के रहने वाले रोहित की पत्नी ने प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया और नर्स बच्चे को एक पैकेट में सील कर रही थी। तभी रोहित की साली ने देखा की बच्चा हरकत कर रहा है। इस मामले को लेकर भी काफी बवाल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+