नए कोरोना वायरस से न्यूजीलैंड में खलबली, 3 दिनों के लिए ऑकलैंड में लॉकडाउन
ऑकलैंड। दुनिया में धीरे-धीरे कोरोना वायरस का खात्मा हो रहा है लेकिन न्यूजीलैंड को एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ना पड़ा है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ये लॉकडाउन रविवार की आधी रात से लागू हो जाएगा। सरकार ने ये फैसला शहर में मिले नए कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद लिया है। यहां लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। बता दें, प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कैबिनेट में अन्य शीर्ष सांसदों के साथ एक जरूरी बैठक के बाद इस कदम की घोषणा की। अर्डर्न ने कहा कि हाल ही में पाया गया यह कोविड वायरस अधिक संक्रामक हो सकता है इसलिए हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक वह प्रकोप के बारे में अधिक पता नहीं लगा लेतीं, तब तक सावधानी बरतने का फैसला किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications