New Year 2023 के जश्न में रंग में भंग ! Traffic जाम में घंटों रेंगती रही Delhi, एंबुलेंस भी फंसी

Happy New Year के मैसेज और नव वर्ष के आगमन पर सेलिब्रेशन का दौर लंबे समय तक चलता है। हालांकि, पहली तारीख को यादगार बनाने की चाह में लाखों लोग सड़कों पर भी उतरते हैं, जिससे ट्रैफिक की परेशानी होती है।

delhi traffic

नव वर्ष 2023 के मौके पर ट्रैफिक की परेशानी रंग में भंग का काम करती है। हालात तब और चिंताजनक हो जाते हैं जब एंबुलेंस जैसी आपात सर्विस ट्रैफिक जाम में फंस जाए और जान संकट में पड़ जाए। ऐसा ही हुआ एक जनवरी 2023 को जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर को यादगार बनाने निकले लोगों के उत्साह के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखीं। इसी बीच एक एंबुलेंस फंस गई।

ट्रैफिक में परेशानी का आलम ये रहा कि पहली जनवरी को सेलिब्रेट करने निकले लोग गाड़ियों के अंदर घंटों तक केवल डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते रहे। समाचार एजेंसी ANI ने जो तस्वीर जारी की है, उसमें भी सड़क की दोनों लेन में हजारों गाड़ियों को कतार में खड़ा देखा जा सकता है। ट्रैफिक जाम के कारण किन इलाकों में हुई परेशानी-

  • ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस शादीपुर से पटेल नगर की तरफ जा रही थी।
  • NOIDA से दिल्ली जाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम।
  • NOIDA से दिल्ली जाने वाले चिल्ला बॉर्डर, दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे (DND) पर भी भीषण जाम लगा।

न्यू ईयर पर Delhi Traffic की परेशानी पर आज तक की रिपोर्ट में कहा गया कि रविवार को एक जनवरी होने के कारण वीकएंड और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मूड में दिल्ली और आस-पास की जनता बड़ी संख्या में अक्षरधाम मंदिर के अलावा, लोटस टेंपल समेत लाल किला, इंडिया गेट और कुतुम मीनार का दीदार करने निकली। सड़कों पर ओवरलोड के कारण वाहनों का रेला बन गया और नव वर्ष 2023 का आनंद लेने घरों से बाहर निकले पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- CMIE का दावा- दिसंबर में भारत की बेरोजगारी दर 16 महीने के उच्च स्तर पर, जानिए, शहरों-गांवों की स्थिति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+