Video: दोस्तों के ग्रुप ने Zomato Delivery Boy के साथ मनाया न्यू ईयर सेलिब्रेशन, लोगों ने की जमकर तारीफ
न्यू ईयर पर मौज मस्ती करने वाले दोस्तों के एक ग्रुप ने Zomato डिलीवरी एजेंट के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान ला दी, जब उसको अपने साथ शामिल करते हुए केक कटवाया।

New Year Celebration With Zomato Delivery Boy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ( Zomato) किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहता है। हाल ही में कंपनी के कथिर डिलीवरी बॉय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वो मैरिज गार्डन के बाहर एक गाने पर डांस करता नजर आया था। वहीं उसके बाद एक और Zomato डिलीवरी बॉय ने अपनी किट के साथ-साथ टीशर्ट को आग के हवाले कर दिया। अब नए साल का जश्न मना रहे दोस्तों ने Zomato के डिलीवरी एजेंट से ज्वाइन करवाया और उसके हाथ से केक काटिंग करवाई।

डिलीवरी एजेंट के साथ मनाया न्यू ईयर
एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के स्वागत में अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहा था तो दूसरी तरफ ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Zomato और Swiggy पर ऑर्डर में भारी उछाल देखा गया। डिलीवरी एजेंट्स ऑर्डर उनकी तय जगह पर सही वक्त पर पहुंचाने में लगे हुए थे। इस बीच जश्न का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों के एक ग्रुप ने अपने नए साल के जश्न में अपने डिलीवरी एजेंट को शामिल करके उसकी रात को खास बनाने का फैसला किया।

खास वक्त पर ऑर्डर लेकर पहुंचा डिलीवरी एजेंट
किशन श्रीवत्स (Kishan Srivatsa) नाम के एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोस्तों के एक ग्रुप Zomato डिलीवरी एजेंट के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। डिलीवरी एजेंट अपने ऑर्डर के साथ तभी पहुंचा जब घड़ी में 12 बजने वाले थे। इसलिए सभी लोगों ने उससे नए साल का केक कटवाया। बैकग्राउंड में जमकर आतिशबाजी की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में केक काटने के बाद डिलीवरी एजेंट को हैप्पी न्यू ईयर विश करते हुए केक भी खिलाया जा रहा है।

लोगों ने जमकर की तारीफ
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''हमने आखिरी मिनट में रात 11 बजे के आसपास जोमैटो से खाना ऑर्डर किया और यह करीब 12 बजे पहुंच गया, इसलिए हमने जोमैटो डिलीवरी पार्टनर के साथ नए साल का जश्न मनाया।'' वहीं इस वीडियो को ट्विटर ने काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''ये वाकई में आप लोगों ने बहुत अच्छा किया.'' दूसरे ने कमेंट किया, ''ग्रेट जॉब मैन।'' वीडियो को 14 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
@zomato @zomatocare @ZomatoProHelp
— Kishan Srivatsa (@SrivatsaKishan) December 31, 2022
We ordered food at last minute around 11:00 PM something in zomato and it reached around exact 12:00 AM so we celebrated new year with the zomato delivery partner.
Unexpected happiness from Unexpected people #zomato #HappyNewYear #deliveryguy pic.twitter.com/J1Hv9JwCUy












Click it and Unblock the Notifications