New Year 2021: असम के Guwahati में बेहद खूबसूरत दिखा सूर्योदय का नजारा, यहां देखें Video
नई दिल्ली। New Year 2021: आज साल 2021 का पहला दिन है, यानी नए साल का पहला दिन। ऐसे मौके पर हर कोई पुराना भुलाकर नए के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद लिए इस दिन का जश्न मना रहा है। इस बीच असम के गुवाहाटी से सूर्योदय का एक बेहद खूबसूरत वीडियो सामने आया है। गुवाहाटी में साल के पहले सूर्योदय का नजारा बेहद की खूबसूरत नजर आया। इस वीडियो में सूर्योदय की पूरी प्रक्रिया दिख रही है, कैसे पहले सूर्य बेहद छोटा दिख रहा है, लेकिन धीरे-धीरे उसका आकार बड़ा होने लगता है। लोगों को ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है।
Recommended Video

नए साल के पहले दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बेहद ही अनोखा नजारा दिख रहा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज और हुगली नदी से सूर्योदय काफी खूबसूरत दिखा। बंगाल के पार्क स्ट्रीट इलाके में नए साल का जश्न मना रहे एक शख्स ने कहा, 'ये साल चुनौतीपूर्ण रहा। अब हम एक नई संस्कृति के साथ रह रहे हैं, जिसमें मास्क पहनना होगा। हम मास्क बांट भी रहे हैं और लोगों को उन्हें पहनने के लिए कह रहे हैं।' इसके अलावा गोवा में भी लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटन विभाग ने बताया कि कैसे पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए वादी आए। दूसरे कुछ स्थानों पर कोरोना वायरस और उसके नए स्ट्रेन से बचाव के लिए सरकार की ओर से प्रतिबंध लगा रहा। केरल के कोच्ची में बीते साल के मुकाबले इस बार बेहद कम लोग ही जश्न मनाने निकले। दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए साल पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है लेकिन इस साल सरकार ने दो दिन का नाइट कर्फ्यू लगा दिया। जिसके चलते लोग दो दिन तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर नहीं निकल सकते।












Click it and Unblock the Notifications